गोल्फ के मैदान में खेल दिखाने वाली ये खिलाड़ी हैं 'हॉट बर्डी', कातिलाना अदाओं से बटोर रही हैं सुर्खियां

- अमेरिकन गोल्फर पैगे स्पिरानाक सोशल मीडिया तस्वीरें ट्रेंड
- पैगे स्पिरानाक ने 2016 में ही छोड़ दिया था गोल्फ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में लोगों को गोल्फ को लेकर काफी दिलचस्पी बनी रहती है। गोल्फ की दुनिया में कई ऐसे ग्लैमर्स खिलाड़ी हैं। जो केवल अपनी खेल के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। ऐसी ही दो महिला गोल्फर्स के बीच सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को लेकर रेस लगी हुई है।
अमेरिकन गोल्फर पैगे स्पिरानाक कई बार सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट की गई तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें ट्रेंड किया करती हैं।
पैगे स्पिरानाक को इंस्टा गोल्फ गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। पैगे स्पिरानाक ने भले ही गोल्फ को छोड़ दिया हो लेकिन वह गोल्फ से काफी लगाव रखती हैं और उससे जुडे़ हर वीडियो को पोस्ट करती हैं।
पैगे स्पिरानाक अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो को शेयर करती हैं। जिसको लेकर हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती हैं। करीब तीन मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स भी हैं इनके पास। गौरतलब है कि 29 साल की पैगे स्पिरानाक ने 2016 में ही गोल्फ छोड़ दिया था। हाल ही में उनकी तस्वीर को लेकर हंगामा हुआ था। जिस पर उन्होंने कहा था कि वह अपने शरीर के साथ कैसे पेश आती हैं। किसी को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
पैगे स्पिरानाक को सीधेतौर पर टक्कर देने वालीं हैली राय ओस्ट्रोम की फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब इन दोनों के फैन फॉलोइंट में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। 28 साल की हैली राय ओस्ट्रोम ने साल 2017, 2018 में LPGA टूर में प्रतिभाग किया था।
हैली राय ओस्ट्रोम अपनी इस टूर के कारण ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुईं हैं। गेम के साथ-साथ लोगों को उनकी खूबसूरत तस्वीरें काफी पसंद हैं। इन्हीं वजहों के कारण उनके फैन फॉलोवर्स की संख्या 3 लाख के पार भी जा चुकी है।
हैली राय ओस्ट्रोम ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह पहले गोल्फ को लेकर किसी से चर्चाएं करती थीं, तो उनकी लोग मजाक उड़ाते थे। हालांकि अब वह इन्हीं वजह के कारण फेमस हुई हैं। हैली राय ओस्ट्रोम अपने गेम और सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीर की वजह से इन्फ्लूएंसर भी बन गई हैं।
Created On :   8 April 2022 7:49 PM IST