मौसम अपडेट: एमपी का बढ़ा पारा, करीब 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी जरूरी जानकारियां, जानें क्या है आपके शहर के मौसम का हाल

एमपी का बढ़ा पारा, करीब 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी जरूरी जानकारियां, जानें क्या है आपके शहर के मौसम का हाल
  • एमपी के मौसम में लगातार नजर आ रहा बदलाव
  • 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी
  • नहीं होगा प्रदेश में खास बदलाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। एमपी में बीते 24 घंटे के समय कई सारे जिलों का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी छिंदवाड़ा में देखने को मिली है। बात करें प्रदेश के तापमान की तो यहां के अधिकांश जिलों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है।

कैसा रहा प्रदेश का तापमान?

प्रदेश के अधिकतम तापमान के बारे में जानें तो, खजुराहो में 44.6 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 41.02 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 43 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम में 42.02 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 40 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 36.2 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 44 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 41.4 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 41.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। इसके अलावा भी कई शहरों में 42 डिग्री से ज्यादा ही तापमान दर्ज हुआ है।

किन जिलों में लू का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के करीब 10 जिलों में लू देखने को मिल सकती है। जिसमें बुरहानपुर, खंडवा, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सिवनी, छिंदवाड़ा, रतलाम, छतरपुर, टीकमगढ़, बालाघाट, निवाड़ी और पांढुर्णा शामिल है।

कहां पर मिल सकती है गर्मी से राहत?

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भारी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन दो दिन बाद फिर से तापमान में थोड़ी बड़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों के तापमान में भारी बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। लेकिन एक दो दिन बाद अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। जिससे ये मालूम होता है कि आने वाले एक दो दिनों में गर्मी से हल्की सी राहत मिल सकती है।

Created On :   26 April 2025 11:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story