Pahalgam Attack: पहलगाम टेरर अटैक पर सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'कश्मीर हमारा था और हमारा रहेगा'

पहलगाम टेरर अटैक पर सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कश्मीर हमारा था और हमारा रहेगा
  • पहलगाम में हुआ दिल दहला देने वाला अटैक
  • बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं अपना गुस्सा जाहिर
  • सुनील शेट्टी ने भी दी है प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसरन घाटी में दिल दहला देने वाले हमले के बाद पूरे देश के लोग गुस्से में हैं। साथ ही लोगों में डर भी बैठ गया है। इस घटना में करीब 28 लोगों की जान चली गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस टेरर अटैक के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी ज्यादा निंदा कर रहे हैं। ऐसे में सुनील शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता लता दीनानाथ मंगेश्कर पुरस्कार 2025 समारोह के समय मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इसमें सभी को एक साथ खड़े रहने की अपील की थी।

कश्मीर हमारा था और हमारा रहेगा- सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि, 'हमारे लिए मानवता की सेवा भगवान की सेवा है। सर्वशक्तिमान सब कुछ देखेगा और जवाब देगा। अभी हमें इंडियंस के तौर पर एक साथ रहने की जरूरत है। हमें उन लोगों के जाल में नहीं फंसना चाहिए जो डर और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बल्कि एकजुट होकर रहना चाहिए। उन्हें दिखाना है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। इसलिए सेना नेता और हर कोई इस काम में लगा हुआ है।'

टूरिज्म को दिया बढ़ावा

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि, सभी नागरिकों को कश्मीर में छुट्टियां मनाने जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा है कि, "हमें नागरिक की तरफ से एक ही काम करना है, हमें ये फैसला करना है कि आज से अगली छुट्टी जो हमारी होगी, वो कश्मीर में ही होगी और कहीं नहीं होगी। उनको ये दिखाना है कि हमें डर नहीं है, और सचमुच में डर नहीं है।"

सुनील शेट्टी ने की अधिकारियों से बात

अभिनेता ने बताया है कि हमले के बाद उन्होंने कश्मीर में अधिकारियों से बात की है। सुनील शेट्टी ने कहा है कि, "मैंने खुद सामने से फोन लगाकर बोला है कि अगर कल आपको लगता है कि हमें वहां आना है, टूरिस्ट की हैसियत से या आर्टिस्ट की हैसियत से हमें वहां शूटिंग करनी है या घूमने जाना है, हम जरूर आएंगे। जो कश्मीरी बच्चे हैं, उनकी किसी भी तरह की गलती नहीं है।''

Created On :   26 April 2025 1:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story