भारत- चीन संबंध: 5 साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से फिर होगी शुरू

5 साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से फिर होगी शुरू
  • एक निष्पक्ष प्रक्रिया के जरिए यात्रियों का होगा चयन- विदेश मंत्रालय
  • विदेश मंत्रालय के मुताबिक kmy.gov.in वेबसाइट पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
  • कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के जरिए यात्रियों को मिलेगा मार्ग और बैच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरु करने के लिए आज शनिवार 26 अप्रैल को बड़ी घोषणा की है। पांच साल के अंतराल के बाद जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी।

विदेश मंत्रालय एक निष्पक्ष प्रक्रिया के जरिए यात्रियों का चयन करेगा। साथ ही चयनित होने वाले यात्रियों को विभिन्न मार्ग एवं बैच आबंटित करेगा। कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के जरिए यात्रियों को एक बार मिले मार्ग और बैच में आम तौर पर बदलाव नहीं होगा। हालांकि अगर जरूरी हो तो चयनित यात्री बैच में परिवर्तन के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह परिवर्तन खाली स्थान उपलब्ध होने पर ही किया जा सकेगा। इस मामले में मंत्रालय का निर्णय ही फाईनल होगा।

भारतीयों के लिए खुशखबरी है कि पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरु होने जा रही है। कैलाश मानसरोवर यात्रा अपने धार्मिक मूल्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है। भगवान शिव के निवास के रूप में हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण होने के नाते, यहां बौद्धों को भी धार्मिक महत्व है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को 'कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025' की औपचारिक घोषणा कर दी। यात्रा जून से अगस्त 2025 के दौरान आयोजित की जाएगी।

सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा फिर से शुरू करने को भारत और चीन द्वारा संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयासों के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें दोनों देशों ने पिछले साल अक्टूबर में एक समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग के टकराव वाले शेष दो बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी कर ली थी

विदेश मंत्रालय के मुताबिक kmy.gov.in वेबसाइट पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। वर्ष 2015 से, ऑनलाइन आवेदन से लेकर यात्रियों के चयन तक की प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है। इस साल 5 बैच (प्रत्येक में 50 यात्री) उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए और 10 बैच (प्रत्येक में 50 यात्री) सिक्किम राज्य से नाथू ला दर्रे को पार करते हुए यात्रा करेंगे।

Created On :   26 April 2025 3:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story