Pahalgam Attack: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया LoC पर गोलीबारी का करारा जवाब

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया LoC पर गोलीबारी का करारा जवाब
  • पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
  • भारत ने दिया मुंह तोड़जवाब
  • हताहत की खबर नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में एलओसी (Line of Control) पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इस फायरिंग का करारा जवाब दिया। श्रीनगर में रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी शनिवार (26 अप्रैल) को दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से रात को फायरिंग हुई। यह गोलीबारी पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से की गई। बता दें, पड़ोसी मुल्क ने संघर्ष विराम का उल्लंघन बिना किसी उकसाहट के किया है।

हताहत होने की सूचना नहीं

पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारतीय सेना ने छोटे हथियारों की मदद से जवाबी कार्रवाई की। सेना के अधिकारी का कहना है कि इस फायरिंग में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। पाकिस्तान की तरफ से यह गोलीबारी ऐसे समय पर हुई है जब दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव बढ़ा हुआ है।

सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ। इस हमले में 27 से 28 मासूमों की जान चली गई। इसके बाद से इंडियन आर्मी आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान में जुटी हुई है। बीते दिनों सेना ने सश्कर के आतंकी एहसान अहमद शेख का दो मंजिला घर तबाह कर दिया। भारत ने यह साफ कर दिया है कि दोषियोंं को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

भारत से डरा पाकिस्तान

भारत ने 23 अप्रैल को CCS की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए हैं। इसमें एक अहम फैसला सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने का है। इस समय पड़ोसी मुल्क डरा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के इस फैसले से पाकिस्तान बर्बाद हो जाएगा।

Created On :   26 April 2025 9:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story