Maharashtra Politics: फडणवीस को लेकर बावनकुले की टिप्पणी के बाद एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'शुभकामनाएं'

फडणवीस को लेकर बावनकुले की टिप्पणी के बाद एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- शुभकामनाएं
  • चंद्रशेखर बावनकुले ने सीएम फडणवीस को लेकर दी टिप्पणी
  • शिवसेना नेता रामदास कदम का बयान आया सामने
  • एकनाथ शिंदे ने भी एक शब्द में दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने देवेंद्र फडणवीस को लेकर बयान दिया था कि, देवेंद्र फडणवीस राज्य के अब तक के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री हैं और वो साल 2034 तक इस ही पद पर रहेंगे।

क्या कहा चंद्रशेखर बावनकुले ने?

चंद्रशेखर बावनकुले ने मुंबई में हुए एक प्रोग्राम में कहा था कि, देवेंद्र फडणवीस ने 'विकसित महाराष्ट्र' का जो संकल्प तैयार किया है, उसको पूरा करने के लिए आने वाले 9 साल तक उनके नेतृत्व की जरूरत हेगी। इसलिए देवेंद्र फडणवीस साल 2034 सीएम रहेंगे क्योंकि उन्होंने 'विकसित महाराष्ट्र' का रोडमैप तैयार कर दिया है। वह महाराष्ट्र के अब तक के सबसे बेहतरीन सीएम रहे हैं।

चंद्रशेखर बावनकुले ने आगे कहा कि, माहाराष्ट्र की लंबे समय तक चलने वाली विकास योजना के लिए फडणवीस के लगातार नेतृत्व और उस लक्ष्य को पाने के लिए क्षमता की काफी ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा है कि, 'हमारे पास पीएम मोदी के रूप में केंद्र में और फडणवीस के रूप में राज्य में डबल इंजन की सरकार है। इस डबल इंजन नेतृत्व से महाराष्ट्र एक विकसित राज्य बनेगा।'

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

पत्रकारों की तरफ से पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बावनकुले की टिप्पणी पर बयान देते हुए कहा कि, 'शुभकामनाएं।' शिंदे शिवसेना के प्रमुख हैं जो कि बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन का हिस्सा भी हैं।

रामदास कदम का क्या है कहना?

बावनकुले की इस टिप्पणी पर शिवसेना नेता रामदास कदम ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, 'अगर फडणवीस 2080 तक भी सीएम बने रहते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारी शुभकामनाएं फडणवीस, बावनकुले और एकनाथ शिंदे तीनों के साथ हैं। हम सब एक साथ हैं। कोई भी अगर हमारे बीच फूट डालने की कोशिश करता है तो वो सफल नहीं होगा।'

Created On :   26 April 2025 11:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story