Protest Against Waqf Bill: वक्फ बिल के खिलाफ सड़कों पर हो रहा प्रोटेस्ट, रांची-कोलकाता में लोगों का भड़का गुस्सा, अहमदाबाद में 50 से भी ज्यादा लोग गिरफ्तार

वक्फ बिल के खिलाफ सड़कों पर हो रहा प्रोटेस्ट, रांची-कोलकाता में लोगों का भड़का गुस्सा, अहमदाबाद में 50 से भी ज्यादा लोग गिरफ्तार
  • वक्फ बिल हुआ राज्यसभा और लोकसभा में पारित
  • वक्फ बिल के खिलाफ लोग कर रहे जमकर प्रोटेस्ट
  • वक्फ बिल वापस करो के लगाए नारे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वक्फ बिल राज्यसभा और लोकसभा में पारित हो गया है। इसके बाद से ही देश में हलचल मची हुई है। अहमदाबाद में वक्फ बिल को लेकर लोग जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार की नमाज के बाद से ही बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों की तरफ से इस बिल के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे हैं। इसके बाद से ही पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है और करीब 50 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन के समय माहौल काफी ज्यादा चिंताजनक नजर आ रहा था लेकिन पुलिस की तरफ से स्थिति को आराम से काबू कर लिया गया था। इसके अलावा कोलकाता में भी वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला है।

रांची में प्रदर्शन जारी

रांची के भी अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय ने राज्यसभा और लोकसभा में पारित किए गए वक्फ बिल में संशोधन के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया है। जुमे की नमाज अदा करने के बाद से ही एकरा मस्जिद के सामने प्रदर्शनकारियों ने बैनर लेकर प्रदर्शन शुरू किया और अपनी मांगें रखी थीं।

बिहार में प्रदर्शन

बिहार में भी रजा नगर गौसिया मस्जिद में भी जुम्मे की नमाज के बाद से ही कई सारे लोगों ने अपना विरोध जताया था। इसके बाद प्रदर्शन करने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद हो गए थे। लोगों ने सीएम नीतीश कुमार, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है साथ ही विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने की धमकी दी है।

यूपी में हाई अलर्ट जारी

यूपी में भी लोग भड़के हैं। इसके बाद ही यूपी पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। जुमे की नमाज के बाद से ही लखनऊ, संभल, बहराइच, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और नोएडा के साथ-साथ और जगहों पर भी व्यवस्था का जमकर इंतजाम किया है। बिल के खिलाफ प्रदर्शन के चलते पुराने लखनऊ में सुरक्षा का भारी इंतजाम किया है।

नागपुर में भी पुलिस तैनात

संसद में वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद हिंसा की संभावना सामने आ रही है। जिसके बाद से ही नागपुर पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि, हिंसक दृश्यों वाले वीडियो में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   4 April 2025 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story