इमरजैंसी लैंडिंग: दुबई से काठमांडू जा रहे फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

दुबई से काठमांडू जा रहे फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग
  • दुबई से काठमांडू के बीच नो स्टॉप
  • परमिशन मिलने के बाद लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरा विमान
  • विमान संख्या एफजेड 1133 ने 16 अप्रैल सुबह 2:05 बजे भरी उड़ान

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। दुबई से काठमांडू जा रहे एक विमान की आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दुबई से काठमांडू जा रहे विमान में ईधन कम हो गया था। इसका सिंग्नल मिलते ही विमान के पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट से विमान उतारने की परमिशन मांगी। परमिशन मिलने के बाद पायलट ने विमान को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया। ईधन भरने के बाद फ्लाइट काठमांडू के लिए रवाना हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक दुबंई से काठमांडू के बीच विमान संख्सा एफजेड 1133 ने 16 अप्रैल मंगलवार सुबह 2:05 बजे उड़ान भरी थी। फ्लाइट दुबई से काठमांडू जा रहा था। दुबई से काठमांडू के बीच में प्लेन का कहीं भी स्टॉप नहीं था।

नेपाल के समय के मुताबिक विमान को 16 अप्रैल की सुबह 8 बजे काठमांडू में लैंड होना था। लेकिन बीच मार्ग में ही फ्लाइट में फ्यूल कम हो गया था। पायलट को फ्लाइट में फ्यूल कम होने का जैसे ही सिग्नल मिला। उसने तुरंत लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमित लेकर उसे लखनऊ में लैंड कराया। फ्लाइट को बुधवार सुबह 9:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्यूल भरने के बाद करीब 10:30 बजे फ्लाइट काठमांडू के लिए रवाना हुई।

Created On :   16 April 2025 8:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story