मौसम अपडेट: राजधानी दिल्ली में चलेगी तेज हवाएं, UP का मौसम सुहावना, जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में होगी बारिश और बर्फबारी

राजधानी दिल्ली में चलेगी तेज हवाएं, UP का मौसम सुहावना, जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में होगी बारिश और बर्फबारी
  • दिल्ली-यूपी में चलेगी तेज हवाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में मंगलवार (4 मार्च) को तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में भी आज तेज रफ्तार से हवाएं चलना का अनुमान लगाया गयाहै। जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। चलिए जानते हैं देश में कैसा रहने वाला है आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश का मौसम सुहावना

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (4 मार्च) को पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी जो कि पहाड़ों से आ रही है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इन हवाओं से लोगों को धूप से राहत मिलेगी। यूपी में आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -दिल्ली के मौसम ने ली करवट, तापमान में आया बदलाव, यूपी-बिहार के साथ अन्य राज्यों में गर्मी का कहर, जानें किस राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

जम्मू-कश्मीर का मौसम

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि 10 से 12 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -एमपी में बूंदाबांदी की संभावना, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी, राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज तेज हवाएं चलेंगी। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आपको बता दें कि, दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हल्की बारिश देखने को मिल रही थी। जिसके बाद आसमान थोड़ा साफ हुआ।

Created On :   4 March 2025 1:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story