मौसम अपडेट: पंजाब और बिहार में भी मारी ठंड ने एंट्री, गुजरात में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में मौसम सामान्य, जानें आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम

पंजाब और बिहार में भी मारी ठंड ने एंट्री, गुजरात में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में मौसम सामान्य, जानें आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम
  • मौसम विभाग ने जारी किया गुजरात में अलर्ट
  • मानसून ने कहा अलविदा, ठंड ने दी दस्तक
  • जानें आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि, कई जगहों पर बारिश और गर्मी का दौर थमा नहीं है। लेकिन सुबह शाम की ठंड महसूस होने लगी है। दिल्ली में मौसम सामान्य रहने वाला है। सुबह शाम ठंड का एहसास तो दिन में गर्मी से हाल बेहाल। बिहार में भी सुबह शाम ठंड का एहसास होता है लेकिन दिन में गर्मी की वजह से लोग थोड़ा परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा गुजरात के मौसम की बात करें तो गुजरात के कई जिलों में मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम।

पंजाब का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन 15-20 दिन बाद मौसम में बदलाव देखने मिल सकते हैं। साथ ही कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ तूफान आना भी संभावित है। ऐसे में लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा।


यह भी पढ़े -राज्य स्तरीय कला उत्सव में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, दिखी प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति की झलक

बिहार के क्या हैं मौसम के हाल?

बिहार में मानसून जाने के बाद मौसम तो अच्छा हो गया है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।


यह भी पढ़े -राज्य स्तरीय कला उत्सव में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, दिखी प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति की झलक

गुजरात का कैसा रहने वाला है मौसम

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में उत्तर गुजरात के कई हिस्सों में तेज चमक, गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस समय करीब 40 से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड के साथ हवाएं चल सकती हैं। जिससे गुजरात में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।


एमपी का कैसा रहने वाला है मौसम?

एमपी में मानसून ने अलविदा कह दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में नया सिस्टम तैयार हुआ था जिससे बारिश का सिलसिला फिर से चालू हो गया था। हालांकि, अब मानसून ने अलविदा कह दिया है लेकिन फिर भी कई जगहों पर बारिश देखने मिल सकती है। साथ ही सुबह शाम ठंड का भी एहसास हो रहा है।


यह भी पढ़े -बेंगलुरु टेस्ट पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की ऑरेंज अलर्ट

Created On :   17 Oct 2024 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story