केंद्रीय बजट 2024-25: सीआईआई के कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, बीते एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

सीआईआई के कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, बीते एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
  • भारत बहुत सधे हुए कदमों से लगातार आगे बढ़ रहा-पीएम
  • विज्ञान भवन में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भारत -मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार 30 जुलाई को विज्ञान भवन में 'विकसित भारत की यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद का सम्मेलन' के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है। मोदी ने कहा वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरे सबसे बड़े आर्थिक शक्ति बन जाएगा। पीएम ने कहा बात सिर्फ बजट बढ़ाने की नहीं है बात गुड गवर्नेंस की है। हमने दस वर्षों में इस स्थिति को बदला है।

बीते दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले', सीआईआई के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदीग्लोबल ग्रोथ में भारत की भागीदारी 16% हो गई है। आज देश विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल रहा है। बीते दस सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हम देश के नागरिकों की जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं। हमारी सरकार ने कौशल विकास और रोजगार पर फोकस किया है। इनमें प्रमुखता से मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया युवाओं की मदद कर रही है। बड़ी महामारी के बाद भी भारत का फिस्कल प्रूडेंस पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल है।

पीएम मोदी ने सीआईआई का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा मेरा देश कभी पीछे नहीं हट सकता। प्रधानमंत्री ने कहा मुझे याद है पैंडेमिक के समय आप बहुत चिंता कर रहे थे। हर चर्चा के केंद्र के विषय रहता था गेटिंग ग्रोथ बैक। पीएम ने आगे कहा भारत बहुत ही जल्द विकास के पथ पर तेजी से दौड़ेगा। आज भारत किस ऊंचाई पर है। आज भारत 8 प्रतिशत की रफ्तार से ग्रो कर रहा है। आज हम सभी चर्चा कर रहे हैं, जर्नी टुवार्ड विकसित भारत। यह बदलाव सिर्फ सेंटिमेंट का नहीं है यह बदलाव कॉन्फिडेंस का है।

Created On :   30 July 2024 8:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story