Jammu & Kashmir: रामबन जिले में जमकर हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि, भूस्खलन के चलते 3 लोगों की मौत, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान

रामबन जिले में जमकर हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि, भूस्खलन के चलते 3 लोगों की मौत, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान
  • रामबन जिले में जमकर हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि
  • भूस्खलन के चलते 3 लोगों की मौत
  • कई इमारतों-गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जमकर भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिसके चलते जिले में भूस्खलन भी देखने को मिली है। कई इमारत और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भूस्खलन के चलते रास्ते भी ब्लॉक हुए हैं। इसके अलावा जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई लोगों सुरक्षित जगह पर भी पहुंचाया गया है। जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी रामबन पहुंचे हैं। जहां उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी के मुताबिक, भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा, "सिर्फ रामबन ही नहीं, हम रामबन पहुंचे हैं लेकिन बनिहाल में भी यही स्थिति है, रियासी में भी कई इलाके हैं जो इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। रामबन, बनिहाल के विधायक मेरे साथ हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी उनसे बात की। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार बहुत गंभीर है, इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ है। जो भी नुकसान हुआ है, सरकार पूरी मदद करेगी। बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं लेकिन प्रशासन पूरी मदद कर रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तीन लोगों की मौत हो गई है। मैंने DC से फंसे हुए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने को कहा है।"

डिप्टी कमिश्नर ने भी दी घटना के बारे में जानकारी

न्यूज एजेंसी एएनआई से डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी ने रामबन भूस्खलन पर कहा, "हमने पहले ही भारी बारिश की ऐडवाइजरी जारी कर दी थी। भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन हुआ, जिसके कारण हमारा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। रामबन में घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन किसी की मृत्यु नहीं गई है। दाड़म में हमने समय रहते लोगों को बचाया और उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशन, स्कूल में स्थानांतरित किया। वहां लगभग 45 घर क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन कोई मौत नहीं हुई। दुर्भाग्य से सेरी में घर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। कल हमारा प्रयास राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से खोलना करना होगा। हम अगले 48 घंटों में अधिकांश सड़कों को साफ करने की पूरी कोशिश करेंगे। कुछ हिस्सों में आवश्यक सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, कुछ दूरदराज के इलाकों में अभी इन्हें बहाल करना बाकी है। हमारी टीम मौके पर है, जिला आपदा प्रबंधन टीम मौके पर है। SDRF, NDRF, पुलिस की टीम, जिला आपदा प्रबंधन टीम सभी मौके पर मौजूद है।"

NDRF, SDRF सिविल QRT मौके पर मौजूद

धर्म कुंड गांव में अचानक बाढ़ आई। जिसके चलते करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि एक जलाशय के उफान होने के चलते कई गाड़ियां बह गई। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और बाद में नुकसान का आकलन किया जाएगा ताकि प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जा सके।

रामबन SSP कुलबीर सिंह ने रामबन भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ पर कहा, "यहां पुलिस प्रशासन, नागरिक प्रशासन, सिविल प्रशासन, NDRF, SDRF सिविल QRT मौजूद है और आम लोग भी हमारे साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब फिर से बारिश शुरू हो गई है, जिसके कारण हमारे बहाली के काम में बाधा आ रही है लेकिन अगर सुबह तक मौसम ठीक रहा तो हम इसमें तेजी लाएंगे।"

Created On :   20 April 2025 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story