हिमाचल प्रदेश: मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पलटी बस, सवार यात्री घायल

मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पलटी बस, सवार यात्री घायल
  • पर्यटन सीजन के दौरान ऐसी दुर्घटनाएं चिंता का विषय
  • पुलिस ने यात्रियों से अपील की ,सड़क यात्रा के दौरान सावधानी बरतें
  • चालक गति सीमा का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर आज बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार करीब 31 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में अहम योगदान दिया। ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बस पलटने के कारणों की जांच मे जुटी है। पुलिस की शुरुआती जांच में बस तेज रफ्तार से चलने के कारण पलट गई। पुलिस वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार चालक से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। कसोल जा रही पर्यटक बस सुबह चार बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है। घायलो ं में दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें तत्काल नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 6 अन्य यात्रियों को गंभीर चोट आई है, शेष यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना की सही सही जानकारी जुटाने और उसके कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Created On :   13 April 2025 12:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story