पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में की गोलीबारी, भारतीय सेना के अधिकारी ने दी जानकारी

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में की गोलीबारी, भारतीय सेना के अधिकारी ने दी जानकारी
  • पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में की गोलीबारी
  • भारतीय सेना के अधिकारी ने दी जानकारी
  • पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आज सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ।

भारतीय सेना पाकिस्तान के सीजफायर का दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से सीजफायर का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान के सैनिक रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे हैं। चिरीकोट 2 पीओजेके ब्रिगेड, रावलकोट के 24 एके बटालियन के सैनिकों ने गुलपुर में स्थित भारतीय साखेर सेना के एफडीएल-5 जेकेएलआई पर छोटे हथियारों से 18 राउंड फायर किए।

पाकिस्तान के उकसावे पर भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के जवानों ने एफडीएल-साखेर से पाक एफडीएल-नक्करकोट स्थित पाकिस्तानी सेना पर 60 राउंड फायर कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। भारतीय सेना इस स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और इसके कारणों की पूरी जानकारी हासिल करने की कोशिश में है।

हाल में आईईडी ब्लास्ट के चलते दो जवान हुए थे शहीद

हाल ही में अखनूर सेक्टर में आईईडी ब्लास्ट के चलते दो जवान शहीद हो गए। ब्लास्ट उस वक्त हुई जब लालेली में बाड़ के पास जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सेना ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के एक कैप्टन और एक जवान शहीद हो गए। पेट्रोलिंग के दौरान ये जवान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आए। सेना को शकह है कि ये आईईडी आतंकियों ने लगाई है।

Created On :   16 Feb 2025 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story