येदियुरप्पा की नातिन अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं
![Yeddyurappas granddaughter found dead in her apartment Yeddyurappas granddaughter found dead in her apartment](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/01/822110_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |29 Jan 2022 4:48 AM IST
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की नातिन अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं
हाईलाइट
- येदियुरप्पा की नातिन अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या शुक्रवार को यहां उनके आवासीय अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। सौंदर्या येदियुरप्पा की दूसरी बेटी पद्मावती की बेटी थीं। घटना का पता सुबह करीब साढ़े दस बजे तब चला, जब घरेलू सहायिका उन्हें नाश्ते के लिए जगाने गई थी। जब उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो सहायिका ने दूसरों को सूचना दी।
अपार्टमेंट के कर्मचारी पहुंचे तो सौंदर्या को बालकनी की छत से फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सौंदर्या और उनके पति नीरज ढाई साल से अपार्टमेंट में रह रहे थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बोरिंग अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
आईएएनएस
Created On :   28 Jan 2022 4:31 PM IST
Next Story