प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी वाराणसी से चुनाव,पार्टी ने अजय राय को दिया टिकट

By - Bhaskar Hindi |26 April 2019 4:07 AM IST
प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी वाराणसी से चुनाव,पार्टी ने अजय राय को दिया टिकट
हाईलाइट
- कांग्रेस ने वाराणसी से दिया अजय राय को टिकट।
- प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर लगा विराम।
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अजय राय को टिकट देकर उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। जिसमें कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ेंगी।
Ajay Rai to be the Congress candidate from Varanasi #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/SfF0bOtyRH
— ANI (@ANI) April 25, 2019
बता दें कि वाराणसी सीट से 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। अजय राय तब तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें करीब 70 हजार वोट मिले। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर थे।
Created On :   25 April 2019 12:56 PM IST
Next Story