प्रियंका गांधी का मोदी सरकार से सवाल- किसानों से बात किए बिना किसान कानून कैसे बन सकता है ?

- किसानों से बात किए बिना कैसे बन सकता है किसान कानून ?
- प्रियंका गांधी का मोदी सरकार से सवाल ?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने किसानों के पक्ष में एक ट्वीट करते हुए लिखा, नाम किसान कानून, लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का। किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है? सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं। प्रियंका गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है।
नाम किसान कानून
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 30, 2020
लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का
किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है?
सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं।#SpeakUpForFarmers pic.twitter.com/av8i7jhUpt
प्रियंका गांधी से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा था। अखिलेश ने कहा था कि किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निकृष्टतम रूप है। ये अमीरों की पक्षधर भाजपा का खेती-खेत, छोटा-बड़ा व्यापार, दुकानदारी, सड़क, परिवहन सब कुछ, बड़े लोगों को गिरवी रखने का षड्यंत्र है।अगर भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।
Created On :   30 Nov 2020 5:41 PM IST