Announcement: स्वतंत्रता दिवस पर इन पुलिस कर्मियों को मिलेंगे मेडल, MHA ने जारी की लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाले मेडल अवार्डियों की लिस्ट जारी कर दी है। गैलेंटरी पुरस्कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस है। उनके खाते में 81 मेडल गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर सीआरपीएफ (55 मेडल) और तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश पुलिस (23 मेडल) है। कुल 215 कर्मियों को गैलेंट्री (PMG) के लिए पुलिस मेडल, 80 को विशिष्ट सेवा (PPM) के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और 631 को मेधावी सेवा के लिए मेडल मिलेगा।
MHA की लिस्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश पुलिस को 16, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 4, असम पुलिस को 21, छत्तीसगढ़ पुलिस को 14, गोवा पुलिस को एक, गुजरात पुलिस को 19, हरियाणा पुलिस को 12, हिमाचल प्रदेश पुलिस को 4, झारखंड पुलिस को 24, कर्नाटक पुलिस को 18 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।
इसके अलावा केरल पुलिस को 6, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, महाराष्ट्र पुलिस को 58, मणिपुर पुलिस को 7, मिजोरम पुलिस को 3, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को 2, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को 6, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को 4 और पश्चिम बंगाल को 21 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।
अंडमान निकोबार पुलिस को 2, चंडीगढ़ पुलिस को एक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 96, दिल्ली पुलिस को 35, लक्षद्वीप पुलिस को 2, पुदुचेरी पुलिस को एक गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिले हैं।
वहीं, असम राइफल्स को 10, बीएसएफ को 52, सीआईएसएफ को 25, सीआरपीएफ को 118, आईटीबीपी को 14, एनएसजी को 4, एसएसबी को 12, आईबी को 36, सीबीआई को 32 और एसपीजी को 5 गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिला है. इस साल 215 गैलेंटरी अवार्ड और 711 सर्विस मेडल बांटे गए हैं।
Created On :   14 Aug 2020 12:49 PM IST