
- एक आतंकी मारा गया
- एक जवान शहीद
- श्रीनगर के मालबाग इलाके में हुई मुठभेड़
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के मालबाग इलाके में गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। इस आतंकी का नाम जाहिद दास है और इसने सात दिन पहले ही आतंकवादी संगठन ज्वाइन किया था। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान CRPF का एक जवान भी शहीद हो गया। यह एनकाउंटर एक स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंदर हुआ। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारा गया आतंकी हाल ही में श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर किए गए हमले में शामिल था। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने घाटी में बीते 33 दिन में 52 आतंकियों को मार गिराया है। बता दें कि सुरक्षाबलों ने जून महीने में 16 एनकाउंटर में 51 आतंकियों को मार गिराया था।
One CRPF jawan has martyred. The QAT (Quick Action Team) jawan succumbed to his injuries in the hospital: Inspector General of Police, Kashmir, Vijay Kumar (file pic) pic.twitter.com/vkoyefqbDT
— ANI (@ANI) July 2, 2020
कश्मीर पुलिस ने बताया आतंकियों के मौजूदगी के बारे में खास खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबल जब उस स्थान पर पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को घेर लिया इनमें से एक को मार गिराया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था जिसे 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
1 जुलाई को त्राल में हुई थी मुठभेड़
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में बुधवार (1 जुलाई) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं मंगलवार (30 जून) को भी अनंतनाग के वघामा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी CRPF के एक जवान और 5 साल के एक बच्चे की हत्या में शामिल थे। अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार (26 जून) को आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया था। हमले की चपेट में आए एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।
जून में 30 दिन में 51 आतंकी मारे गए
बता दें कि, 1 जून से 30 जून तक सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 51 आतंकियों को ढेर किया।
तारीख |
जगह |
आतंकी मारे गए |
1 जून | नौशेरा | 3 |
2 जून | त्राल (पुलवामा) | 2 |
3 जून | कंगन (पुलवामा) | 3 |
5 जून | कालाकोट (राजौरी) | 1 |
7 जून | रेबन (शोपियां) | 5 |
8 जून | पिंजोरा (शोपियां) | 4 |
10 जून | सुगू (शोपियां) | 5 |
13 जून | निपोरा (कुलगाम) | 2 |
16 जून | तुर्कवंगम (शोपियां) | 3 |
18-19 जून | अवंतीपोरा और शोपियां | 8 |
21 जून | शोपियां | 3 |
23 जून | बंदजू (पुलवामा) | 2 |
25 जून | सोपोर (बारामूला) | 2 |
25-26 जून | त्राल (पुलवामा) | 3 |
29 जून | खुलचोहर (अनंतनाग) | 3 |
30 जून | वघामा (अनंतनाग) | 2 |
कुल 51 |
Created On :   3 July 2020 8:08 AM IST