कथित बेटी हनीप्रीत के साथ बाबा को मैंने सेक्स करते देखा : विश्वास गुप्ता

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। साध्वी के साथ यौन शोषण के मामले में गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है, तो वहीं पहले ही दिन से उसकी मुह बोली बेटी हनीप्रीत भी गायब चल रही है। इसी बीच अचानक हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तों की एक-एक कर गुप्त बातों समेत सारी पोल खोलकर रख दी।
प्रेस कांफ्रेंस में हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने कहा कि हनीप्रीत राम रहीम की बेटी नहीं है। उनके बीच कुछ और ही रिश्ता है। राम रहीम ने दुनिया को दिखाने के लिए हनीप्रीत को अपनी बेटी बनाकर रखा था। विश्वास ने बताया कि वह हनीप्रीत को बेटी बताता था, लेकिन रात में अपने साथ कमरे में रखता था। मैंने राम रहीम और हनीप्रीत को न्यूड देखा। मैंने उन दोनों को अपनी आंखों से सेक्स करते भी देखा है।
विश्वास ने बताया राम रहीम ने बस कहा कि हनीप्रीत मेरी बेटी है। इसे मैंने अपनी मंझली बेटी बनाया है, लेकिन गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की। विश्वास ने कहा कि कानूनन राम रहीम हनीप्रीत को गोद नहीं ले सकता था। मैं डेरे में ही रहता था, फिर भी हनीप्रीत मेरे पास नहीं आती थी। वो हर समय बाबा के साथ ही रहती थी। विश्वास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने का दावा किया है।
विश्वास के अनुसार हर हफ्ते मुझे और हनीप्रीत को गुफा में बुलाया जाता था। हनीप्रीत गुफा में जाती थी जबकि मुझे बाहर बिठाया जाता था। विश्वास को डेरे का काम सौंपकर, राम रहीम हनीप्रीत के साथ ऐश करता था। राम रहीम ने बिग बॉस सीरियल भी हनीप्रीत के साथ रहने के लिए ही बनाया था। ये दोनों अपना एक अलग ही बिग बॉस वाला गेम खेला करते थे। विश्वास गुप्ता ने कहा कि मैं राम रहीम का जमाई नहीं बल्कि किराए का टट्टू था।
विश्वास गुप्ता के अनुसार उनका परिवार सतनाम सिंह महाराज का भी भक्त था। इस नाते उनका परिवार राम रहीम को भी बहुत मानता था। एक दिन राम रहीम ने उनके पिता को बुलाकर कहा कि विश्वास की शादी करनी है और परसों ही शादी है, लड़की उन्होंने ढूढ़ ली है। बाबा पर उनकी अटूट श्रद्धा थी, इस कारण उसने और परिवार के किसी भी सदस्य ने शादी के लिए मना नहीं किया। साल 1999 में उनकी प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत से शादी हो गई।
विश्वास ने कहा कि डेरे में किसी के पास भी इतनी हिम्मत नहीं थी कि बाबा से या उनके बारे में कुछ भी पूछा जा सके। मैंने विरोध करना चाहा तो राम रहीम ने मुझे धमकाया। मारने की कोशिश भी की। मुझे मानसिक तौर पर परेशान किया गया।
विश्वास ने खोली पोल
- मेरा परिवार 50 साल से डेरे के साथ जुड़ा हुआ था।
- जब राम रहीम से पहली बार मिला तब मैं 13 साल का था।
- मैं राम रहीम के साथ वीडियो गेम खेला करता था।
- बाबा मुझे अपने बेटे की तरह मानता था।
- मैं अपने पिता से ज्यादा राम रहीम पर भरोसा करता था।
- राम रहीम जब प्रवचन करने लगा तो हम उसके हर प्रवचन में जाते थे।
- बाबा के कहने पर साल 1999 में प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत से बगैर देखे शादी कर ली।
- मुझे बाद में हनीप्रीत का नाम पता चला था।
- मुझे सन् 1999 से 2009 तक बाबा के बारे में कुछ भी गलत पता नहीं था।
- राम रहीम ने दुनिया को दिखाने के लिए हनीप्रीत को अपना बेटी बनाकर रखा था।
- हनीप्रीत को बेटी बताता था, लेकिन रात में अपने साथ कमरे में रखता था।
- राम रहीम और हनीप्रीत को न्यूड देखा, आंखों से दोनों को सेक्स करते देखा।
- मैंने विरोध करना चाहा तो राम रहीम ने मुझे धमकाया, मारने की भी कोशिश की गई।
Created On :   22 Sept 2017 5:33 PM IST