हैदराबाद गैंगरेप: धरने पर बैठी लड़की बोली- आज वो जली है कल मैं जल जाऊंगी
![Hyderabad gangrape delhi girl anu dubey protest outside parliament ask women safety police arrested, priyanka reddy Hyderabad gangrape delhi girl anu dubey protest outside parliament ask women safety police arrested, priyanka reddy](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/11/hyderabad-gangrape-delhi-girl-anu-dubey-protest-outside-parliament-ask-women-safety-police-arrested-priyanka-reddy_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद में डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुए घटना के बाद पूरा देश में गुस्सा है। एक बार फिर महिलाओं के सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में दिल्ली की एक लड़की आज(शनिवार) सुबह संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इसके बाद मौके पर पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। युवती की पहचान अनु दुबे के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की एक टीम पुलिस स्टेशन पहुंची। महिला आयोग की टीम ने पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद अनु दुबे को पुलिस हिरासत से मुक्त कर दिया गया।
अनु दुबे संसद भवन के पिछले गेट पर सुबह से एक बोर्ड लेकर बैठी थी। जिसपर लिखा था, Why I Can"t Feel Safe In My Home, India? उन्होंने कहा कि वो लगातार दुष्कर्म की घटनाओं को देखकर थक गई थीं, इसलिए प्रदर्शन कर रही हैं। गिरफ्तारी से पहले एक न्यूज चैनल से बातचीत में अनु ने कहा कि हैदराबाद में वो जली है, कल मैं भी जलूंगी लेकिन मैं लडूंगी। उन्होंने कहा, बस अब डरने का मन नहीं करता। क्या मेरा भी बाकियों जैसा हाल होगा।
अनु ने कहा कि, कुछ दिन पहले मैं बाइक के साइलेंसर से जल गई थी, तब बहुत दर्द हुआ था। अब डॉ. प्रियंका के बारे में सुना तो खुद को रोक नहीं पाई। बता दें वैटिनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ रेप और हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया था कि एक और केस सामने आया है। शमशाबाद में एक और महिला जला हुआ शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या उसी इलाके में हुई है जहां डॉ. प्रियंका का जला हुआ शव मिला था। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।
Created On :   30 Nov 2019 12:37 PM IST