भारतीय सेना की आर्टिलरी में पहली बार पांच महिला अधिकारियों को मिला काम करने का मौका, इन महिलाओं में एक शहीद की पत्नी भी शामिल, पति की जगह ही संभालेंगी मोर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना की आर्टिलरी में पहली बार पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है। आज ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) चेन्नई में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के बाद इन पांच महिला अधिकारियों को आर्टिलरी में कमीशन दिया गया है।
इस मौके पर डीजी आर्टिलरी आदोष कुमार ने कहा कि रेजीमेंट आर्टिलरी के लिए महिला अधिकारियों का हमारे साथ स्वागत करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है और यकीन है कि वे भविष्य में कमांड आर्टिलरी यूनिट सहित अपने संबंधित भविष्य में बहुत अच्छा कार्य करेंगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2023
लेफ्टिनेंट रेखा सिंह महिलाओं को दिया संदेश
इस दौरान से लेफ्टिनेंट रेखा सिंह ने पत्रकारों से कहा, मेरे पति जब देश के लिए शहीद हुए थे। तभी मैंने आर्मी में शामिल होने का फैसला लिया था। आज मेरा प्रशिक्षण पूरा हो गया है और मैं लेफ्टिनेंट बन गई हूं। आज मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है। लेफ्टिनेंट रेखा सिंह ने कहा, " इस मौके पर महिला उम्मीदवारों को मेरा यहीं संदेश रहेगा कि आप खुद पर विश्वास रखें। आप जो कुछ करना चाहते हैं, उस रास्ते अपना कदम बढ़ाएं।" रेखा सिंह चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में अपनी ट्रेनिग पूरी की।
जहां पति हुए शहीद वहीं मिली तैनाती
गौरतलब है कि, रेखा सिंह दिवंगत नायक दीपक सिंह की पत्नी हैं। उनके पति साल 2012 में सेना मे शामिल हुए थे। दीपक सिंह बिहार रेजीमेंट की 16वीं बटालियन में बतौर नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। जिसके बाद जनवरी 2020 में उनकी तैनाती लद्दाख में हुई थीं। इसके पांच महीने बाद गलवान में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें नायक दीपक सिंह शहीद हो गए। उन्हें मरणोपरांत साल 2021 में वीर च्रक से सम्मानित किया गया था। शहीद होने के ठीक आठ महीने पहले उनकी शादी रेखा सिंह से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, अब लेफ्टिनेंट रेखा सिंह की तैनाती उसी जगह पर हुई है, जहां पर उनके पति देश के लिए शहीद हुए थे। रेखा सिंह को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलसी) के साथ एक फ्रंटलाइन बेस पर तैनात किया गया है।
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 29, 2023
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल होने वाली अन्य महिला अधिकारियों के नाम लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और पवित्र मुदगिल हैं। इन पांच महिलाओं में से तीन महिला की तैनाती चीन सीमा के पास की गई है। इसके अलावा दो महिलाओं को पाकिस्तान सीमा के पास की गई है। यह दोनों जगह देश के सेना के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट महक सैन ने कहा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम सभी अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करेंगे और संगठन को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
Created On :   29 April 2023 4:21 PM IST