जेएनयू विवाद : स्मृति बोलीं- दीपिका जानती थी वह उन लोगों के साथ खड़ी है जो लड़कियों को पीटते हैं

- इस मामले को लेकर स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम में दीपिका पर निशाना साधा
- कुछ लोग उनकी फिल्म का विरोध कर रहे हैं तो कुछ उनके सपोर्ट में खड़े हैं
- दीपिका पादुकोण के JNU जाने से बड़े पैमाने पर हलचल मची हुई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी जाने से बड़े पैमाने पर हलचल मची हुई है। कुछ लोग उनकी फिल्म का विरोध कर रहे हैं तो कुछ उनके सपोर्ट में खड़े हैं। इस मामले को लेकर अभिनेत्री से राजनेता बनी स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम में दीपिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं, दीपिका उनके साथ खड़ी हुईं है।
क्या कहा स्मृति ईरानी ने?
ईरानी ने कहा, "मुझे लगता है कि जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि दीपिका प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं? यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो देश को तोड़ना चाहते हैं। दीपिका उन लोगों के साथ खड़ी हुई जो सीआरपीए जवान के शहीद होन पर खुशियां मनाते हैं। दीपिका जानती थी कि वह ऐसे लोगों के साथ खड़ी है जो कुछ लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर लाठियों से मारते हैं।"
क्या कहा कंगना रनौत ने?
इससे पहले, कंगना रनौत ने इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था "जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में नकाबपोशों के हमले के मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में दो पक्ष है JNU और ABVP। कॉलेजों में गैंगवार होना आम बात है। जब मैं चंडीगढ़ में पढ़ रही थी और जिस गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी, उसके पास ही एक ब्वॉयज हॉस्टल भी था। वहां यह स्थिति थी कि खुल्लम-खुल्ला मर्डर तक हो जाते थे। एक बार जिस लड़के का मर्डर होने वाला था, वह हमारे होस्टल गेट के अंदर कूद गया। उसे हमारे मैनेजर ने बचाया था।"
प्रदर्शन में शामिल हुई थी दीपिका
दीपिका पादुकोण मंगलवार शाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में परिसर के अंदर हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं थी। दीपिका "छपाक" मूवी को प्रमोट करने के लिए उस वक्त दिल्ली में थी। दीपिका प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए विश्वविद्यालय के परिसर के बाहर थी। दीपिका ने हमले में घायल हुई जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की थी।
क्या कहा था दीपिका ने?
जेएनयू में प्रदर्शन में शामिल होने से पहले दीपिका ने कहा था, "मैं गर्व महसूस करती हूं कि लोग बाहर आ रहे हैं - सड़कों पर या जहां भी वे हैं - वे अपनी आवाज उठा रहे हैं और खुद को व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि यह महत्वपूर्ण है। अगर हम जीवन और समाज में बदलाव देखना चाहते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि अपने पॉइंट ऑफ व्यू को आगे फॉर्वर्ड किया जाए।"
. @smritiirani takes down Deepika Padukone for supporting Bharat Tere Tukde Gang pic.twitter.com/XzqTmSjeaN
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) January 10, 2020
Created On :   10 Jan 2020 3:04 PM IST