कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव, आजादी गौरव यात्रा में कल हुई थी शामिल

- कोविड के लक्षण दिखे
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कल ही गाँधी सेवादल की ओर से पूरे देश में घूमकर निकाली गई आजादी गौरव यात्रा के समापन कार्यक्रम में शरीक हुई थी। सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी नेताओं से जांच कराने की अपील की है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि बैठक में शामिल हुए कई कांग्रेस नेता भी कोरोना संक्रमण के शिकार पाए गए हैं।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर मुझे कहा है कि वे 8 तारीख को ED(प्रवर्तन निदेशालय) के समक्ष आवश्य पेश होंगी: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला pic.twitter.com/6GmjfO6zXd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2022
आपको बता दें 8 जून को सोनिया गांधी को ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश होना है।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए। कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे। आज टेस्ट कराने पर वे कोविड पॉजिटिव पाई गई: रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस pic.twitter.com/glXTxj5mK0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2022
मीडिया खबरों के मुताबिक सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं।
Created On :   2 Jun 2022 12:52 PM IST