मौसम अपडेट: एमपी के मौसम ने फिर ली करवट, गर्मी और ठंड के बीच बारिश का दौर हो सकता है जारी, जानें कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?

एमपी के मौसम ने फिर ली करवट, गर्मी और ठंड के बीच बारिश का दौर हो सकता है जारी, जानें कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?
  • एमपी के मौसम में वापस से बदलाव
  • दिन में गर्मी और रात को ठंड का एहसास
  • जानें शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। होली से पहले ही मौसम ने करवट ले रहा है। प्रदेश में दिन के समय गर्मी और रात के समय ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी का मौसम आज शुष्क देखने को मिल सकता है। बात करें तापमान की तो, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश का तापमान बढ़ सकता है।

कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी के तेज असर से लोग परेशान हो सकते हैं। प्रदेश की कई सारी जगहों पर आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 15 से लेकर 17 के बीच दर्ज किया जा सकता है, जिसमें भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के अलावा भी अन्य जगहें शामिल हैं। वहीं, अधिकतम तापमान के बारे में जानें तो, भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के अलावा अन्य जगहों पर 31 से लेकर 34 के बीच में दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बादल भी देखने को मिल सकते हैं।

प्रदेश में जल्द बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, होली के बाद से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होनी शुरू हो जाएगी। वहीं, मार्च खत्म होते-होते तक 40 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा कहीं ना कहीं बादल भी देखने को मिल सकते हैं।

Created On :   10 March 2025 11:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story