Pahalgam Attack: पहलगाम में हमले के बाद लिए गए फैसलों पर एकनाथ शिंदे का बयान आया सामने, कहा- 'पाकिस्तानियों को तुरंत देश छोड़ देना चाहिए'

पहलगाम में हमले के बाद लिए गए फैसलों पर एकनाथ शिंदे का बयान आया सामने, कहा- पाकिस्तानियों को तुरंत देश छोड़ देना चाहिए
  • पहलगाम में हुआ भारी हमला
  • पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने का किया ऐलान
  • एकनाथ शिंदे का पहलगाम पर आया बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाले फैसले और महाराष्ट्र पुलिस पर संजय गायकवाड़ की विवादित टिप्पणी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ देना चाहिए। अगर कोई भी पाकिस्तानी नागरिक को पनाह देगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

एकनाथ शिंदे का क्या है कहना?

एकनाथ शिंदे ने बातचीत के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश पर बयान दिया कि, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ देना चाहिए। हमने पाकिस्तानी नागरिकों को महाराष्ट्र से देश छोड़ने का भी आदेश जारी कर दिया है। महाराष्ट्र के सीएम का भी कहना है और मैंने भी अपने भाषण में कहा है कि पुलिस कहीं भी छिपे 107 पाकिस्तानियों को ढूंढ लेगी और उनको वहीं से गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने आगे कहा कि, अब पाकिस्तान और पाकिस्तान के लोगों पर बिल्कुल दया दिखाने की वजह नहीं है। इसलिए पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत देश छोड़कर चले जाना चाहिए और यदि उन्हें कोई पनाह देता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

संजय गायकवाड़ की टिप्पणी पर एकनाथ शिंदे का बयान

महाराष्ट्र पुलिस पर विधायक संजय गायकवाड़ के विवादित बयान पर एकनाथ शिंदे का कहना है कि, संजय गायकवाड़ ने आज सुबह मीडिया के माध्यम से पुलिस से माफी मांगी है। किसी भी विशेष पुलिस अधिकारी के बारे में शिकायत निश्चित तौर से सीएम और मुझसे की जानी चाहिए। लेकिन हम इसके लिए पूरे पुलिस बल को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। हम उन्हें दोष नहीं दे सकते हैं। पुलिस बल हमारे त्याग और बहादुरी का प्रतीक है। हम वो लोग हैं जो पुलिस बल का सम्मान करते हैं, क्योंकि वो मौसम की परवाह किए बिना काम करते हैं, भले ही 26/11 हो, कोविड हो, त्योहार हो, या धूप, हवा या बारिश ही क्यों ना हो।

Created On :   27 April 2025 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story