मौसम अपडेट: एमपी में बूंदाबांदी की संभावना, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी, राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम?

- उत्तराखंड में बर्फबारी
- दिल्ली के तापमान में गिरावट
- एमपी में हल्की बारिश का आशंका
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लोगों को गर्मी का एहसास करना पड़ रहा है तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश और बर्फबारी जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार (1 मार्च) सुबह बारिश हुई। मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, अगर बाद करें उत्तराखंड के मौसम की तो राज्य के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। साथ ही, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज का मौसम अपडेट।
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में शनिवार (1 मार्च) का मौसम थोड़ा गर्म रहने वाला है। हालांकि कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही, बूंदाबांदी भी हो सकती है। इंदौर, राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़त दर्जी का सकता है। एमपी में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं, बात करें रविवार (2 मार्च) के मौसम की तो कल वेदर सिस्टम एक्टिव होगा जिसके चलते हल्की-फुल्की बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से बारिश देखने को मिल रही है। जिससे तापमान में गिरवट दर्ज की गई है। आज सुबह भी दिल्ली में बारिश हुई। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई।(वीडियो केंद्रीय सचिवालय से है) pic.twitter.com/P3V4FkwmsW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
उत्तराखंड में अलर्ट जारी
उत्तराखंड में शुक्रवार काफी ज्यादा बर्फबारी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तेज बारिश और जबरदस्त बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में बारिश से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। उत्तराखंड में आज का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   1 March 2025 1:11 PM IST