आईएमडी का अलर्ट: गुजरात समेत दिल्ली के कई जिलों में बरसेगा बारिश का कहर, जानिए क्या दी गई है चेतावनी

गुजरात समेत दिल्ली के कई जिलों में बरसेगा बारिश का कहर, जानिए क्या दी गई है चेतावनी
  • आईएमडी का अलर्ट जारी
  • गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
  • मछुआरों को दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकांश जगहों पर बारिश का कहर अभी जारी है। साथ ही गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में बाढ़ की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के तरफ से आज यानी 4 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्विप समूह, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

गुजरात का क्या है मौसम?

गुजरात में इस साल मौसम की औसत बारिश से 116 प्रतिशत ज्यादा दर्ज हो चुकी है। लेकिन अब भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। गुजरात के कुछ हिस्सों में अब भी बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं मौजूदा स्थिति में बारिश के चार सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में भारी से भी ज्यादा भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

किन जगहों पर बारिश की संभावना ज्यादा?

अहमदाबाद मौसम विभाग के डायरेक्टर एके दास ने बताया कि गुजरात की मौजूदा स्थिति में लो प्रेशर, शियर जोन, मॉनसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्क्यूलेशन बना हुआ है। जिसके चलते अगले दो दिन मध्य और दक्षिण गुजरात के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मछुआरों को भी समुद्र के किनारे ना जाने की चेतावनी दी जा रही है। मौसम विभाग ने 4 सितंबर को गुजरात के बनासकांठा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नागर हवेली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 सितंबर को कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणआ, साबरकांठा, अमरेली, भावनगर, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नागर हवेली में येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के मौसम के क्या हैं हाल?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 4 और 5 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद बारिश कम हो सकती है। फिलहाल दिल्ली में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

कैसा रह सकता है देश का मौसम?

मौसम पुर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्विप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी गुजरात के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ हिस्सों में तेज बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। वहीं पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, रायलसीमा, केरल और लक्षद्विप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है।

Created On :   4 Sept 2024 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story