Manoj Kumar Death: दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, फिल्मी जगत में शोक की लहर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, फिल्मी जगत में शोक की लहर
  • शनिवार को होगा एक्टर का अंतिम संस्कार
  • मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली
  • लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। फिल्मी जगत में ये बेहद दुखद भरी खबर है। एक्टर का अंतिम संस्कार 5 अप्रैल शनिवार को दोपहर 12 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को एक्टर के जुहू स्थित घर ले जाया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके फैमिली के कुछ सदस्य विदेश में रहते है। जिसकी वजह अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी की तबीयत भी खराब है।

लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे अभिनेता मनोज कुमार ने शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में सुबह करीब 3.30 बजे अंतिम सांस ली। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई देशभक्ति फिल्में की थी। जिसके चलते उनके चाहने वाले उन्हें प्रेम से भारत कुमार के नाम से बुलाते थे। वो क्रांति, उपकार जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे। हालफिलहाल अभिनेता का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अस्पताल में भी रखा जाएगा। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को एक्टर के जुहू स्थित घर ले जाया जाएगा।

Created On :   4 April 2025 9:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story