शिंदे की चेतावनी: हिट एंड रन मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे सख्त, बतरतीब गाड़ी चलाने वालों को इस तरह किया वॉर्न

हिट एंड रन मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे सख्त, बतरतीब गाड़ी चलाने वालों को इस तरह किया वॉर्न
  • हिट एंड रन मामले में सीएम शिंदे का बड़ा बयान
  • हिट एंड रन हादसे
  • लोगों को दिलाया विश्वास

डिजिटल डेस्क, महाराष्ट्र। मुंबई में हो रहे हिट एंड रन मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया। उन्होंने अपने राज्य में हो रहे इन मामलों की बढ़त पर चिंता जताई। सीएम शिंदे ने कहा कि शक्तिशाली और प्रभावशाली लोग सिस्टम में हेराफेरी करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा का दुरुपयोग करते हैं। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि आम लोगों का जीवन उनके लिए बहुत कीमती है। साथ ही उन्होंने राज्य पुलिस विभाग को इन मामलों को गंभीरता से संभालने का भी निर्देश दिया है। साथ ही हिट एंड रन मामलों के अपराधियों के लिए सख्त कानून और कठोर दंड लागू कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, "जब तक मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं, चाहे किसी को भी, चाहे अमीर हो या, प्रभावशाली हो, या नौकरशाहों या मंत्रियों की संतान हो, किसी भी पार्टी से जुड़ा हो, इन मामलों में छूट नहीं मिलेगी। मैं किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करूंगा।"

बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र में हुए हिट एंड रन मामले

मुंबई बीएमडब्ल्यू घटना

मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। कार मिहिर शाह नाम का लड़का चला रहा था। पुलिस का शक है कि मिहिर घटना के दौरान नशे में था। आरोपी अभी फरार है। उसे ढूंढने के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।

पुणे पोर्श घटना

पुणे शहर में 18-19 मई की रात को तेजी से चलाने के चक्कर में 17 साल के लड़के ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अपना संतुलन खोकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे उस पर सवार दो लोगों की तुरंत ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के 14 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी। जिसमें उसको ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया गया था। बाद में विवाद बढ़ने के कारण कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी थी।

लोगों को दिलाया विश्वास

लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि,"मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मेरी सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम अपने सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित महाराष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Created On :   8 July 2024 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story