दिल्ली सियासत: 'हम सभी चाहते हैं कि यमुना साफ हो...', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान

हम सभी चाहते हैं कि यमुना साफ हो..., सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
  • सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
  • कहा- हम सभी चाहते हैं कि यमुना साफ हो
  • जनता का सहयोग बहुत जरूरी- सीएम रेखा गुप्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि यमुना साफ हो और यमुना नदी सभी के लिए आस्था का विषय है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की सफाई एक ऐसा विषय है जो हम सभी के लिए आस्था का विषय है और सभी चाहते हैं कि यमुना साफ हो। ऐसे में स्कूलों के माध्यम से बच्चों को यह संदेश देना चाहिए कि यमुना संपदा हमारी जीवन रेखा है और पूरे समाज, बच्चों, बुजुर्गों का योगदान लेकर यमुना सफाई को आगे बढ़ाना चाहिए। समाज के हर व्यक्ति को इसमें शामिल होना होगा और मिलकर काम करना होगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- मैं हमेशा से इस बात को मानती हूं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं, कि कोई भी काम जो समाज के लिए समस्या है, देश के विकास में बाधा बन रहा है या पूरे शहर की हालत खराब कर रहा है, उसे पूरा करने के लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना की सफाई का मुद्दा काफी प्रभावी रूप से देखने को मिला। बीजेपी ने चुनाव के दौरान यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला था। इस मुद्दों को बीजेपी ने काफी भुनाया था।

Created On :   26 April 2025 9:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story