हरियाणा चुनाव नतीजे पर सवाल: कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान - 'जनता ने जवाब दे दिया है..'

कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान - जनता ने जवाब दे दिया है..
  • हाल ही में आए थे हरियाणा चुनाव के नतीजे
  • कांग्रेस ने चुनाव नतीजों पर उठाया था सवाल
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से आया जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की विपक्ष दल कांग्रेस ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाया था। जिस पर अब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि जनता ने चुनावी प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। साथ ही, जनता ने सारे सवालों का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक बात है ईवीएम की तो यह 100 पर्सेंट फुलप्रूफ है। अगर वे लोग दोबारा सवाल खड़ा करेंगे तो हम उन्हें जवाब देंगे।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

इधर, कांग्रेस नेता राशिद अलवी ने तर्क देते हुए कहा है कि जिस तरह इजरायल ने हिजबुल्लाह के पेजर्स को हैक किया था। उसी तरह ईवीएम को भी हैक किया जा सकता है। अलवी ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष को मांग करना चाहिए कि चुनाव बैलट पेपर्स से हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो महाराष्ट्र में भी बीजेपी की सरकार बन सकती है। साथ ही, चुनाव आयोग कुछ भी कर सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर इजरायल लोगों के वॉकीटॉकी और पेजर्स हैक कर सकता है तो ईवीएम क्यों नहीं हैक हो सकती है?

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस नेता राशिद अलवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी के इजरायल के साथ अच्छे संबंध हैं। साथ ही, इजरायल इन सभी मामलों में एक्सपर्ट है। ईवीएम कहीं भी बड़ा खेला संभव है। इसके लिए बीजेपी चुनाव से पहले ही यह सब खेल कर लेती है। पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उम्मीद है कि इस मामले को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि चुनाव आयोग को ईवीएम से जुड़े मुद्दे की जानकारी दे दी गई है। बताया गया है कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ की आशंका है।

ईवीएम की चार्जिंग से कांग्रेस को संशय

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि 20 सीटों की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। इन सभी सीटों पर गड़बड़ी की आशंका है। खेड़ा ने कहा कि 20 सीटों पर हमारे प्रत्याशियों ने लिखित या मौखिक शिकायत की थी। यह मुद्दा गिनती के दौरान उठाया गया था। उन्हें कुछ ईवीएम में 99 पर्सेंट चार्ज दिखाई दे रही थीं, जिसमें कांग्रेस पार्टी को हार सामना करना पड़ा रहा था। वहीं, जिस मशीन में बैटरी 60-70 फीसदी चार्ज थीं, उसमें कांग्रेस जीत हासिल कर रही थी। ऐसा क्यों हो रहा था?

Created On :   15 Oct 2024 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story