Chamoli Glacier Burst Update: हिमस्खलन हादसा में मरने वालों की बढ़ी संख्या, सर्च ऑपरेशन में 1 और डेड बॉडी बरामद, तलाशी अभियान जारी

हिमस्खलन हादसा में मरने वालों की बढ़ी संख्या, सर्च ऑपरेशन में 1 और डेड बॉडी बरामद, तलाशी अभियान जारी
  • अब तक 5 लोगों के शव बरामद
  • सर्च ऑपरेशन जारी
  • घायलों का इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को हुए हिमस्खलन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी है। बर्फ में दबे मजदूरों को तलाशा जा रहा है। तलाशी अभियान के दौरान एक और डेड बॉडी बरामद की गई है। अब मृतकों की कुल संख्या 5 बताई जा रही है। उत्तराखंड सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने रविवार (2 मार्च) को घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 54 श्रमिकों हादसे का शिकार हुए थे जिनमें से 50 को तलाश लिया गया है। तलाशे गए लोगों में से 4 की मौत हो गई है। सुमन का कहा है कि उन्हें पहले जानकारी मिली थी कि 55 लोग लापता थे लेकिन एक व्यक्ति अपने घर पर ही था। फिलहाल चार को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे थे। तभी बर्फ से एक और शव बरामद करते ही मृकों की संख्या 4 से बढ़कर पांच हो गई। फिलाहल 3 मजदूरों का कोई पता नहीं चल पा रहा है।

3 की हालत गंभीर

जोशीमठ आर्मी हॉस्पिटल में मेजर अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी हमारे पास 45 मरीज हैं इनमें से 3 गंभीर हैं इसमें से एक को लीवर में चोट आई हैं खून का रिसाव हो रहा है उसको हमने मैनेज कि। अभी उनकी स्थिति ठीक है। बाकी सारे मरीज ठीक स्थिति में हैं। हम सभी की स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं अगर इलाज के लिए आगे भेजना होगा तो हम भेजेंगे। अभी सभी की हालत खतरे से बाहर है।

बीआरओ घटनास्थल पर मौजूद

जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही बीआरओ और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान भी जारी है। मजदूरों को खोजने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौसम भी साथ दे रहा है।

Created On :   2 March 2025 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story