कूटनीतिक बैठक: भारत और चीन के बीच बीजिंग में एलएसी पर शांति और सहयोग पर हुई चर्चा

- संबंधों को बेहतर बनाने पर विचार
- सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने पर विचार विमर्श
- भविष्य में वार्तालापों को और मजबूत करने पर चर्चा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता हुई। ये वार्ता बीजिंग में एक सकारात्मक और रचनात्मक माहौल के उद्देश्य हुई। वार्ता में दोनों देशों के बीच एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर मौजूदा स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। विदेश मंत्रालय ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों ने आगामी विशेष प्रतिनिधि बैठक के लिए पर्याप्त तैयारी करने पर सहमति जताई है।
वार्ता का मुख्य मकसद दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध और सहयोग सुनिश्चित करना है। दोनों देशों के रिश्तों में सुधार लाने और सीमा विवाद के समाधान की दिशा में एकविशेष कदम के तौर पर माना जा रहा है।
बीजिंग में हुई बैठक में दोनों देशों ने पिछली विशेष प्रतिनिधि वार्ता के दौरान लिए गए निर्णयों को प्रभावी बनाने के लिए कई उपायों और प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस वार्ता के दौरान सीमा पार सहयोग और आदान-प्रदान को शीघ्र बहाल करने पर बात हुई। जिस पर भारत-चीन ने सहमति जताई।
Created On :   25 March 2025 8:18 PM IST