Elon Musk News: भारत को मिलने वाली लाखों डॉलर की मदद को किया एलन मस्क ने रद्द, बीजेपी ने उठाए कई सारे सवाल, जानें और कौन से देश हैं लिस्ट में शामिल

भारत को मिलने वाली लाखों डॉलर की मदद को किया एलन मस्क ने रद्द, बीजेपी ने उठाए कई सारे सवाल, जानें और कौन से देश हैं लिस्ट में शामिल
  • अमेरिका ने भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने वाली मदद रोकी
  • अमित मालवीय की तरफ से हुए कई सवाल
  • मस्क ने इन देशों की मदद पर लगाई रोक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी ने भारत में 'वोटर टर्नआउट' को बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर की जारी किए जानी वाली फंडिंग रद्द करने की घोषणा की है। बता हें, डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क संभाले रहे हैं। डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा है कि, अमेरिका के करदाताओं के पैसे से जो भी खर्च किए जाने थे, उन्हें रद्द कर दिया गया है।

किन योजनाओं के लिए रोकी गई फंडिंग

मस्क के नेतृत्व वाले विभाग ने खुलासा करते हुए बताया है कि करदाताओं की तरफ से वित्तोपोषित अन्य परियोजनाओं को भी बंद कर दिया गया था।

एशिया में शिक्षण परिणामों में सुधार करने के लिए 47 मिलियन डॉलर, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण केंद्र के लिए 40 मिलियन डॉलर, प्राग सिविल सोसाइटी सेंटर को 32 मिलियन डॉलर, मोल्दोवा में समावेशी और भागीदारपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए भी 22 मिलियन डॉलर को भी बंद कर दिया जाएगा। साथ ही नेपाल में राजकोषीय संघवाद और जैव विधता संरक्षण के लिए 20 मिलियन डॉलर, माली सामाजिक सामंजस्य के लिए 14 मिलियन डॉलर, सर्बिया में सार्वजनिक खरीद में सुधार करने के लिए 14 मिलियन डॉलर के अलावा कई अन्य परियोजनाओं पर रोक लगा दी है।

बीजेपी का क्या है कहना?

भाजपा ने फंडिंग रद्द करने पर भारत की चुनावी प्रक्रिया में 'बाहरी हस्तक्षेप' का करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मालवीय ने एक बयान में कहा था कि, वोटर्स के लिए 21 मिलियन डॉलर? ये एक निश्चित रूप से भारत की चुनावी प्रक्रिया में बाहरी हस्तक्षेप है और इससे क्या फायदा होगा। निश्चित तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी को नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा था कि, विदेशी ताकतों की तरफ से भारतीय संस्थानों में व्यवस्थित घुसपैठ भी की जा रही है। विशेष तौर पर अरबति निवेशक जॉर्ज सोरोस और उनकी ओपन सोसाइटी फाउंडेशन की मदद से वैश्विक संस्थानों को भी प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

Created On :   16 Feb 2025 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story