हेल्थ टिप्स: अगर आपके घर में भी हैं पालतू जानवर तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकता है आपकी सेहत को खतरा, इन चीजों को करने से बचें

अगर आपके घर में भी हैं पालतू जानवर तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकता है आपकी सेहत को खतरा, इन चीजों को करने से बचें
  • कुत्ते-बिल्लियों को बेड पर सुनाला हो गया है आम
  • पाल्तू जानवरों से आपकी सेहत पर पड़ सकता है असर
  • जानवरों को बेड पर सुलानें से बचें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल कई लोग अपने पालतू जानवरों के साथ रहना पसंद करते हैं। पेट्स दिनभर हमारे साथ घर के सदस्य की तरह रहते हैं। फिर वो चाहे खाने की टेबल हो या बेड पर सुलाना पेट्स के लिए ये प्यार की निशानी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है? पालतू जानवरों के साथ सोने से कई सारी स्वास्थ समस्याएं पैदा हो सकती है। आइए जानते है इस आदत के खतरों के बारे में।

घर में पालतू जानवर के साथ सोने के नुकसान

रैश और स्किन इन्फेक्शन

जानवरों की स्किन या बालो में पाए जाने वाले बैक्टीरिया से कइ तरह कि बिमारियां हो सकती हैं। जैसे स्किन एलर्जी, अस्थमा और कई सारी सांस से सम्बंधित समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है जो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

पिस्सू और टिक से इनफेक्शन

पालतू जानवर जब सैर से लौटते हैं या कहीं बाहर से आते हैं तो उनके शरीर पर कई तरह के पिस्सू और टिक्स ला सकता है जो आपके स्वाथ को गंभीर नुकसान पहुचा सकता है।

नींद पूरी न होना

पालतू जानवर रात में इधर उधर घुम सकते हैं या अवाज कर सकते है जिससे आपकी नींद में पूरी नहीं होगी। नींद की कमी से आप फिजिकल प्रॉबल्म्स और हार्ट डिजीज के शीकार हो सकते हैं।

हो सकती है बीमारियों

जानवरों से कई बीमारियां इंसानों में फैल सकती है जैसे रैबीज आदि। ये बीमारियां बहुत गंभीर होती हैं जो आपका स्वास्थ बिगाड़ सकती है।

इन खतरों से कैसे बचें?

अपना घर साफ रखें

बीमारियों से बचने के लिए पेट को अलग बेड दें

पेट्स को वैक्सीनेटेड रखें

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   6 April 2025 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story