हेल्थ टिप्स: अगर आपको भी करनी है अपनी लाइफ अच्छी, तो सुबह करें सूर्य नमस्कार, फिजिकली और मेंटली रहेंगे फिट

- गर्मियों में रखें अपना खास ख्याल
- हर सुबह करें सूर्य नमस्कार
- फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी होगी अच्छी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे बड़े हमेशा से कहते आए हैं कि, अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज या योगा करना फायदेमंद होता है। डेली एक्सरसाइज में सूर्य नमस्कार को बहुत ही ज्यादा फायदेमंद और अच्छा माना जाता है। सूर्य नमस्कार केवल फिजिकल एक्सरसाइज नहीं है। ये हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच बैलेंस बनाने का एक अच्छा और प्राचीन तरीका है। इसे सूर्य को आदर और सम्मान देने के लिए विकसित किया गया था। इसमें 12 योग पोस्चर का मेल होता है, जो हमारी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है।
फिजिकल स्ट्रेंथ और फ्लैक्ट
सूर्य नमस्कार शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और फ्लैबिलिटी बढ़ाता है। ये रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है और पूरे बॉडी के फिजिकल स्ट्रेंथ में भी सुधार करता है।
वेट लॉस में मददगार
सूर्य नमस्कार को डेली करने से हमारे बॉडी की कैलोरी तेजी से बर्न होती है। ये मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है, जिससे वेट लॉस में सहायता मिलती है।
डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार
इस योगा में किए गए आसन पेट के अंगों की मालिश करते हैं। ये डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
मेंटल हेल्थ होगी हेल्दी
स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को कम करने के लिए ये आसन बहुत लाभदायक है। ये ब्रेन में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है, जिससे माइंड शांत और स्थिर रहती है।
इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में मददगार
सूर्य नमस्कार बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसे नियमित रूप से करने पर सर्दी-खांसी और अन्य कई बीमारियों से बचते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   9 April 2025 11:45 PM IST