हेल्थ टिप्स: अगर आपके भी गले में हो गई है खराश, तो इन घरेलू उपायों से पाएं झटपट आराम

अगर आपके भी गले में हो गई है खराश, तो इन घरेलू उपायों से पाएं झटपट आराम
  • गले में हो जाती है खराश
  • कई दिनों तक नहीं होती है ठीक
  • इन घरेलू उपयोगों को करें ट्राई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते हुए मौसम में अधिकांश लोगों को खांसी-जुखाम की परेशानी होती है। गला तो कभी ऐसा खराब होता है कि कई दिनों तक उसमें खराश बनी ही रहती है। अगर आपके गले में भी खराश है और आप परेशान हैं इससे तो अब बहुत हुआ परेशान होना। आज हम आपके लिए ऐसे घरेलू उपचार लाए हैं जिसका उपयोग करके आप घर पर ही शानदार और आराम तरीके से अपना गला ठीक कर लेंगे। साथ ही आपका हल्का फुल्का जुखाम भी ठीक हो जाएगा। तो चलिए इन घरेलू उपचारों के बारे में जानते हैं।

इन घरेलू उपायों का करें उपयोग

गर्म पानी

गर्म पानी पीने से गले को आराम मिलता है और खराश कम होती है। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं, इससे जल्दी राहत मिलती है।

गले की सिंकाई

एक तौलिया गर्म पानी में भिगोकर गले पर रखें। इससे गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है और सूजन कम होती है।

शहद का सेवन करें

शहद में ऐसे गुण होते हैं जो गले को ठीक करते हैं। इसे गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं या थोड़ा सा शहद सीधे भी खा सकते हैं।

अदरक का सेवन करें

अदरक गले की सूजन को कम करता है। अदरक वाली चाय या गर्म पानी में उबालकर इसका पानी पिएं।

नमक पानी से गरारे

गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर गरारे करें। चाहें तो हल्दी भी मिला सकते हैं। इससे गले को जल्दी आराम मिलता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े -चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन पहनें पीकॉक ग्रीन रंग के कपड़े, मां सिद्धिदात्री हो जाएंगी शुभ, यहां से लें स्टाइलिंग टिप्स

Created On :   6 April 2025 11:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story