हेल्थ टिप्स: गर्मी से बचने और अपने पेट को ठंडा रखने के लिए रोज खाते हैं गोंद कतीरा, तो हो जाएं सावधान! सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

गर्मी से बचने और अपने पेट को ठंडा रखने के लिए रोज खाते हैं गोंद कतीरा, तो हो जाएं सावधान! सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
  • गर्मियों का मौसम हो गया है शुरू
  • गोंद कतीरा खाने से होती हैं कई परेशानियां
  • शरीर को फुल हाईड्रेटेड रखना है जरूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आ चुका है। साथ ही कई सारे राज्यों में लू का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। देश के कई सारे शहरों में 40 से ज्यादा पारा दर्ज किया गया है। ऐसे में हाइड्रेटेड रहना तो बहुत ही ज्यादा जरूरी है। हाइड्रेटेड रहने के लिए और अपने शरीर के साथ पेट को ठंडा करने के लिए लोग गोंद कतीरे का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि गोंद कतीरा सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, सोडियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन गोंद कतीरा सभी को फायदा करे ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए चलिए गोंद कतीरा से होने वाली परेशानियों के बारे में जानते हैं।

पेट की परेशानियां

अगर आपको पेट से संबंधित परेशानियां होती हैं तो आप इसको अवॉइड कर सकते हैं। क्योंकि गोंद कतीरा चिपचिपा होता है और ये आसानी से नहीं पचता है। इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करने से अपच, कब्ज और पेट में दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सांस में दिक्कत

सांस से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को गोंद कतीरा का सेवन ज्यादा मात्रा में बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसको ज्यादा मात्रा में खाने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

एलर्जी की समस्या

कई लोगों को गोंद कतीरा खाने से एलर्जी होती है। अगर आपको भी एलर्जी के सिंप्टम्स नजर आते हैं तो आप इसका सेवन अवॉइड कर सकते हैं।

साइनस की समस्या

गोंद कतीरा को ज्यादा मात्रा में खाने से आपकी साइनस की परेशानी बढ़ सकती है। इसकी ताशीर ठंडी होती है इसलिए इसका एक हद तक ही उपयोग करना चाहिए।

पानी कम पीने से परेशानी

अगर आप गोंद कतीरा को खाने के बाद पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो इससे आपके शरीर में गलत असर पड़ सकता है। साथ ही आपके पेट में भी परेशानी हो सकती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   11 April 2025 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story