हेल्थ टिप्स: अगर आप भी हैं घी खाने के बहुत ही ज्यादा शौकीन, तो हो जाएं सावधान! जानें इससे संबंधित इन परेशानियों के बारे में

अगर आप भी हैं घी खाने के बहुत ही ज्यादा शौकीन, तो हो जाएं सावधान! जानें इससे संबंधित इन परेशानियों के बारे में
  • घी होता है एक हेल्दी फैट
  • इसको खाने से मिलते हैं शरीर को कई सारे न्यूट्रिएंट्स
  • ज्यादा घी खाने से इन परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घी खाना किसको अच्छा नहीं लगता है। कई सालों से हमारे बड़े-बुजुर्ग घी का सेवन करते हुए आ रहे हैं और सभी को घी खाने की सलाह देते हैं। हां, घी को अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छी आदत है। इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिंस और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होते हैं। घी से स्किन भी काफी अच्छी होती है। लेकिन घी सेहत के लिए जितना अच्छा है उतनी ही इससे परेशानियां भी होती हैं। अगर आप ज्यादा घी खाते हैं तो इससे आपका बैड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए इसका एक हद में उपयोग करना चाहिए। चलिए घी से होने वाली परेशानियों के बारे में जानते हैं।

हाई कोलेस्ट्ल वाले लोग

घी में सैचुरेटेड फैट होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिससे हार्ट की बीमारियां बढ़ सकती है। ऐसे लोग बिना डाक्टर की सलाह लिए घी न खाएं।

मोटापे से परेशान लोग

घी में कई मात्रा में कैलोरी होती हैं। घी का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

फैटी लिवर का मरीज

घी का सेवन लिवर पर लोड डाल सकता है। ऐसे लोगो को घी का सेवन कम करना चाहिए। ज्यादा घी खाने से मरीज के लिए ये खतरनाक हो सकता है।

डाइजेशन में समस्या

घी पचाने में कुछ लोगों को मुश्किल हो सकती है। इससे गैस, एसिडिटी और पेट कि समस्यांए बढ़ सकती हैं। इसलिए इसका सेवन एक मात्रा तक ही करना चाहिए।

हार्ट प्रॉब्लम

जिन लोगों को हार्ट की बीमारी है उन्हें घी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   5 April 2025 6:17 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story