हेल्थ टिप्स: अगर आप भी रखना चाहते हैं अपने शरीर को हाइड्रेटिंग तो अपनाएं गोंद कतीरा, शरीर को मिलेंगे और भी कई फायदे!

- गर्मियों के मौसम में हाइड्रेटेड रहना है जरूरी
- हाइड्रेट रहने के लिए पी सकते हैं गोंद कतीरा
- गोंद कतीरा के फायदे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। । गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। पूरे देश में कहीं हीटवेव चल रही है तो कहीं तीखी धूप ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। बाहर निकलते से ही लोग पसीने में लतपत हो जाते हैं, तो ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। अगर आपको भी अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो ये काम सिर्फ पानी अकेला नहीं कर पाएगा। पानी के साथ-साथ और भी हाइड्रेटिंग चीजों का उपयोग करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आज हम आपको ऐसे ही एक हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट के बारे में बताने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं गोंद कतीरा की, गोंद कतीरा गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला एक बेहतरीन सुपरफूड है। साथ ही आपको हाइड्रेटेड रहने में भी मदद कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। तो चलिए गोंद कतीरे से संबंधित फायदों के बारे में जानते हैं।
गोंद कतीरा के फायदे
1. शरीर को रखता है ठंडा
गोंद कतीरा में प्राकृतिक ठंडक देने वाले गुण होते हैं। गर्मिंयों में यह शरीर के अंदर की गर्मी को कम करता है, जिससे लू और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है।
2. शरीर को रखता है हाइड्रेटेड
यह शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है। जब इसे पानी में भिगोकर खाया जाता है तो यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और थकान नहीं होने देता।
3. पाचन में करता है मदद
गोंद कतीरा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
4. स्किन होती है ग्लोई
इसके नियमित सेवन से शरीर अंदर से साफ रहता है , जिससे चेहरे पर नेचिरल ग्लो आता है। यह त्वचा को हेल्दी और चमतकार बनाता है।
5. महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस में करता है मदद
यह महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। गोंद कतीरा हार्मोन को संतुलित करता है और पीरियड्स में कमजोरी जैसी समस्याओं में राहत देता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   8 April 2025 6:50 PM IST