शादी पार्टी में हटके दिखाने के लिए कियारा से लेकर शनाया कपूर तक इन सलेब्स की मैटेलिक साड़ी कलेक्शन से ले इन्सपिरेशन

डिजिटल डेस्क मुंबई। शादियों का सीजन आ गया है। शादी पार्टी में हर महिला सुंदर और अलग दिखान चाहती है। इसलिए वे ट्रेंडी और पारंपरिक कपड़े अपने लिए खोजती हैं। शादी पर्टी में महिलाएं ज्यादा तर लंहगा और साड़ी पहनान पसंद करती हैं। वे अपने लिए ऐसी साड़ी खोजती हैं जिसमें वें कंफ्टेबल और ट्रेंडी लग सकें, और आउटफिट इतना हलका और कंफ्टेबल हो की वे आसानी से पार्टी में डांस कर पाएं। इस शादी सीजन में अगर आपको कई पार्टियों में शामिल होना है और इस मौके पर आप ट्रेंडी और स्टाइलिश लगना चाहतीं हैं तो आप बॉलीवुड के इन सलेब्स की मैटेलिक साड़ी कलेक्शन से इन्सपिरेशन ले सकते हैं। इसे पहनकर आप ट्रडिशनल के साथ स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आएंगी।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने मैटेलिक वर्क की गोल्डन साड़ी को चुना। इस पूरी साड़ी पर सिकुइन मैटेलिक वर्क था। जिसके साथ कियारा ने स्ट्रैपी स्लीव वाले गोल्डन टोन ब्लाउज को मैच किया था। जिसकी स्कूप नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं मिनिमम ग्लॉसी मेकअप कियारा के लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रहा था।
शनाया कपूर
बेहद स्टाइलिश शनाया कपूर ने पार्टी के लिए सिल्वर टोन की साड़ी को चुना था। जिसके बॉर्डर बना वर्क इसे खास बना रहा था। वहीं साड़ी के साथ स्केवअर नेकलाइन वाला ब्लाउज बोल्ड लुक दे रहा था। वहीं शनाया ने मैटेलिक डिजाइन की साड़ी को काफी ग्लैमरस तरीके से बांधा था। जिसमे उनकी स्लिम फिगर भी आसानी से फ्लांट हो रही थी।
रिया चक्रवर्ती
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी के लिए गोल्डन टोन की सिकुइन वर्क वाली साड़ी को चुना था। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया था। वहीं हाथों में चूड़ी और ईयररिंग्स इस लुक को कंप्लीट कर रही थी। जबकि मिनिमम मेकअप और खुले बालों में रिया बेहद खूबसूरत नजर आईं।
सुहाना खान
स्टार किड सुहाना खान इन दिनों हर पार्टी में पहुंच हैं। मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची सुहाना खान ने शैंपेन शेड की ग्लिटरी साड़ी को चुना। इस खूबसूरत सी साड़ी पर सिकुइन डिटेलिंग की गई थी। जिसे सुहाना ने स्ट्रैपी प्लजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं बालों में जूड़ा बनाए सुहाना खान परफेक्ट लुक में नजर आ रही थीं।
Created On :   31 Oct 2022 1:45 PM IST