World Smile Day: खुश रहने से बीमारियां रहती हैं दूर, तनाव कम होने से जीते हैं लंबी उम्र

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। जिंदगी में हर इंसान खुश रहना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वह जीवन भर खुश रहे और अपने आस पास के लोगों को भी खुश रख सके। लेकिन जीवन में कई बार कुछ पल ऐसे आते हैं, यहां खुश न होते हुए भी आपको यह दिखाना पड़ता है कि आप बहुत खुश हैं। सच मानिए! यही वह पल है, जब आप खुद को स्ट्रॉन्ग बना पाते हैं और खुश रहने की चाह में बेहतर से बेहतर कर पाते हैं। खुश रहना आपके आस-पास के माहौल के साथ ही आपकी सेहत के लिए भी जरुरी है। क्योंकि आप खुश रहेंगे तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आज वर्ल्ड स्माइल डे पर जानते हैं खुश रहने के फायदे।

रिपोर्ट के अनुसार खुश रहने वाला व्यक्ति बहुत सकारात्मक होता है। जिसके चलते उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से ज्यादातर बीमारियों का निवारण हो जाता है। इसी वजह से कहा जाता है कि हंसना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि हंसा करो, तुम्हारी उम्र बढ़ जाएगी। क्योंकि हंसने से कई बीमारियां दूर होती हैं। जब हम किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं होंगे तो हमारी उम्र अपने आप बढ़ जाएगी।

हमारी व्यस्त दिनचर्या के चलते अक्सर हम तनाव का शिकार हो जाते हैं। खुश रहने से हम तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। खुश मिजाज इंसान तनाव की स्थिति में भी खुद को खुश रखना जानते हैं। वे आसानी से खुद को उस कठिन पल से निकाल लेते हैं। वे अपने चेहरे पर मुस्कान रखकर, अपने आस पास के माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। वे इस बात को बहुत अच्छे से जानते हैं कि मुश्किल का हल मुस्कुराने से ही मिलता है।

कहते हैं इंसान जितना ज्यादा खुश होता है। वह हदय संबंधी बीमारियों से उतना दूर रहता है। ह्रदय की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भी डॉक्टर खुश रहने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि व्यक्ति अगर दिल से खुश रहेगा, तभी वह बीमारी को जल्दी दूर कर सकेगा। इसलिए कहा जाता है कि खुशी ही सबसे अच्छी दवा है।
Created On :   4 Oct 2019 12:15 PM IST