फैशन टिप्स: मां कालरात्रि को करना चाहते हैं खुश, तो पहनें ग्रे रंग के कपड़े, यहां हैं बेहतरीन ऑप्शन्स

- चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा
- ग्रे रंग माना जाता है शुभ
- अच्छे से तैयार होकर करें पूजा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि बेहद उत्साह से मनाई जा रही है। नौं दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-आर्चना की जाती है। अलग-अलग दिन अलग-अलग रंगों का महत्व होता है। 7वें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहनना काफी शुभ होता है। ग्रे रंग तटस्थता, संतुलन, बुद्धि, अनुभव, और परिष्कार का प्रतीक माना जाता है। अगर आप माता कालरात्रि को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नवरात्रि के 7वें दिन ग्रे कलर के कपड़े जरूर पहनें। कोई भी पर्व क्यों न हो ज्यादातर महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट ही पहनना पसंद करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ग्रे कलर के कपड़ों के ऑप्शन्स लेकर आए हैं जिसे आप दोबारा विचार किए पहन सकते हैं। ये देखने में काफी ट्रंडी हैं। साथ ही, पहनने के बाद आप भी काफी खूबसूरत लगेंगी। आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन आप किस आउटफिट को पहन कर माता कालरात्रि की पूजा कर सकती हैं?
ग्रे साड़ी
ग्रे सूट सेट
ग्रे अनारकली सूट सेट
ग्रे अंगरखा सूट सेट
ग्रे लॉन्ग स्कर्ट
ग्रे शॉर्ट कुर्ती
ग्रे शरारा सेट
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 April 2025 7:06 PM IST