इस गणेश चतुर्थी पर्यावरण करें सुरक्षित, घर पर बनाएं, इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। हर साल गणेश उत्सव का त्यौहार देशभर में धूम-धाम से मनाया जाता है। गणेशोत्सव पर गणेश जी की मूर्ति को स्थापित किया जाता है और दस दिन बाद उनका विसर्जन होता है। मध्य प्रदेश के गायत्री परिवार ने इस बार, गमले में गणेशजी की प्रतिमाएं दी है, जिससे गणेश जी आयेंगे गमले में विराजमान किए जाएंगे। लेकिन, वापस जाने के बाद भी हमारे साथ नई शुरुआत करेंगे। गणेश जी की मूर्तियों में दुर्वा और बेल पत्र के बीज होंगे, जिससे कुछ साल बाद गमले में पौधा उग जाएगा। इसे अंग्रेजी में ट्री गणेश का नाम दिया गया है और हिन्दी में पर्यावरण विनायक। मूर्ति को इस बार गमले में रखकर दिया जाएगा, जिसमें दुर्वा के साथ-साथ उसमें शिव जी को चढ़ाने के लिए बेल पत्र भी आएंगे।
बाजार में जो मूर्तियां मिलती है, वो प्लास्टर ऑफ पेरिस की बनी होती है लेकिन, वे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए एक नया तरीका है कि, हम मिट्टी के बने भगवान गणेश की मूर्ति पूजा करें और पर्यावरण को नुकसान भी न हो। तो चलिए, सबसे पहले हम आपको बताते है।
मूर्ति बनाने की सामग्री
- मिट्टी 1 किलो
- पानी
- ब्रश
- मूर्ति बनाते समय उपयोग होने वाले चाकू और बोर्ड।
विधि
- सबसे पहले आप सीधी जगह पर एक पॉलीथिन को चिपका लें।
- मिट्टी को गूंथे, जब तक मिट्टी आपके हाथ में चिपकना बंद न कर दें।
- ऐसा करने से आप मिट्टी को अपने ही घर पर बना सकते है।
- मिट्टी को गूंथने के बाद अब आप इसे तीन हिस्सों में बांट लें।
- अब एक हिस्से को लें और दो बराबर हिस्सों में बांट दें। मिट्टी को सही तरह से आकार देने के लिए आप उसके आकार का बर्तन लें और उसमें तेल लगा लें। फिर मिट्टी को उस बर्तन में अच्छे से दबा दें।
- अब इन दोनों हिस्सों से हमें एक हिस्सा लेना है, जिसे लड्डू के आकार में बनाना है। इसकी गोलाई और चौड़ाई आप अपने मूर्ति के हिसाब से बना सकते है।
- अब हम इसे परफेक्ट गोल आकार देंगे, जिससे हम गणपति जी का पेट बनाएंगे।
- अब एक और हिस्सा लेकर उसे 4 हिस्सों में बांटना है। उन हिस्सों से हम गणेश जी के हाथ और पैर बनायेंगे, जिसे हम एक लंबी पाइप का आकार देंगे। जिसको एकदम सही आकार देने के लिए आप चम्मच का इस्तेमाल कर सकते है।
- अब गणेशजी का हाथ बनाने के लिए उसे एक लंबे पाइप का आकार दें, फिर उसे हाथ का आकार देते हुए मोड़ लें। इस तरह से दोनों हाथ बना दें।
- अगर आप उनके दुपट्टे को बनाना चाहते है तो, एक चम्मच के पिछले हिस्से पर मिट्टी को तेल लगाने के बाद चिपकाते हुए उसे दुपट्टे का आकार दे सकते है।
- अब थोड़ी सी मिट्टी को गोल आकार में चेहरे की तरह बनाये और फिर दोनों तरफ दोनों अंगूठों से दबाते हुए भगवान की आंखें बनाये। अब चेहरे को लगाते हैं, उसमें एक टूथपिक लगा दें ताकि चेहरा अच्छे से लगा रहे। इसके बाद एक छोटा सा हिस्सा लेकर उसे सूंड का आकार दें।
- अब कान बनाने के लिए थोड़ी सी मिट्टी लें और उससे बड़े से कान बनाकर उसमें टूथपिक लगाकर चिपका दें। अब उसकी फिनिशिंग कर दें और आपके मिट्टी के गणेश जी हो गए तैयार।
Created On :   7 Sept 2021 4:17 PM IST