हरतालिका तीज 2024: हरतालिका तीज में चाहती हैं अपनी मेहंदी का रंग गहरा तो करें इन टिप्स को फॉलो

हरतालिका तीज में चाहती हैं अपनी मेहंदी का रंग गहरा तो करें इन टिप्स को फॉलो
  • मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने की टिप्स
  • मेहंदी लगाने के पहले और बाद में करने चाहिए ये काम
  • कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का त्योहार इस साल 6 सितंबर को मनाया जा रहा है। भारत में महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन सारी विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। ये त्योहार पति पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। इस दिन भोले बाबा और माता पार्वति की उपासना की जाती है और अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं 16 श्रंगार करती हैं। उन 16 श्रंगारों में एक मेहंदी भी आती है। लेकिन कई बार महिलाएं शिकायत करती हैं कि मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं हुआ ज्यादा। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लाए हैं जिससे आपकी मेहंदी का रंग आराम से गाढ़ा हो जाएगा।

मेहंदी लगाने से पहले करें ये काम

एक्सफोलिएट

मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से एक्सफोलिएट करें। जिससे मेहंदी अच्छी तरह से उभरकर आएगी। साथ ही, आपके हाथों पर बहुत खूबसूरत दिखेगी।

नींबू रस

मेहंदी में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इससे आपकी मेहंदी का रंग गहरा होगा।

चाय पत्ती

मेहंदी पाउडर को चाय पत्ती के पानी में डालकर पेस्ट बना लें। फिर उसके बाद इससे मेहंदी लगाएं। आपकी मेहंदी गाढ़ी हो जाएगी। और बहुत ही खूबसूरत लगेगी।

कॉफी

आप चाहें तो कॉफी का पानी भी मिला सकते हैं। इससे भी आपकी मेहंदी को गहरा होने में मदद मिलती है।

हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मेहंदी के कलर को गहरा करने में मददगार साबित होते हैं। इसलिए आप मेहंदी में थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं।

मेहंगी लगाने के बाद करें ये काम

तेल

मेहंदी सूख जाने के बाद हाथों पर तेल लगा लें। आप नारियल, जैतून या सरसों का तेल ले सकते हैं। इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है।

चूना

मेहंदी सूख जाने के बाद एक चुटकी चूने को थोड़े पानी में मिला लें। इसके बाद हाथों पर अप्लाई करें। इससे आपके मेहंदी का रंग दोगुना हो जाता है।

धूप से बचाएं

मेहंदी लगाने के बाद हाथों को धूप से बचाएं क्योंकि तेज धूप की वजह से मेहंदी फेड हो सकती है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • अच्छी क्वालिटी की मेहंदी लगानी चाहिए।
  • ज्यादा देर तक मेहंदी लगाकर रखनी चाहिए।
  • मेहंदी लगाने के बाद करीब 7 से 8 घंटों तक हाथों को नहीं धोना चाहिए।

Created On :   4 Sept 2024 12:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story