हरतालिका तीज 2024: हरतालिका तीज के व्रत के एक दिन पहले खाएं ये शक्तिशाली और फायदेमंद चीजें, दिनभर आराम से रख पाएंगी व्रत

हरतालिका तीज के व्रत के एक दिन पहले खाएं ये शक्तिशाली और फायदेमंद चीजें, दिनभर आराम से रख पाएंगी व्रत
  • तीज के व्रत के एक दिन पहले खाएं ये चीजें
  • इन चीजों से नहीं लगेगी भूख
  • वॉटर लेवल रहेगा बैलेंस्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज के व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल ये त्योहार 6 सितंबर को मनाया जा रहा है। इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उनकी तरक्की के लिए व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये व्रत करवाचौथ से भी कठिन होता है। क्योंकि इसमें बिना कुछ खाए पिए ही पूरा दिन व्रत रखना होता है। ऐसे में शरीर को चुस्थ और फुर्तीला रखना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि कई महिलाएं भूख और प्यास के चलते सिर दर्द होने लगता है। अगर आप भी हरतालिका तीज का उपवास करने वाली हैं तो व्रत के एक दिन पहले इन चीजों को जरूर खाएं। इससे आपको ताकत भी मिलेगी और व्रत वाले दिन शरीर भी हाइड्रेट रहेगा।

व्रत के एक दिन पहले खाएं ये चीजें

खीरा

व्रत के एक दिन पहले खीरा जरूर खाएं। खीरे से शरीर में पानी का लेवल सही हो जाता है जिसके चलते आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। इसलिए एक दिन पहले खीरा जरूर खाएं।

नारियल पानी

व्रत से पहले नारियल पानी पिएं जिससे आपका शरीर प्रॉपर्ली हाइड्रेट रहे। साथ ही इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी।

अनार का जूस

व्रत शुरू होने से पहले आपको ताजे फल और अनार का जूस पीना चाहिए। इससे आपको व्रत वाले दिन एनर्जी मिलेगी और आपके शरीर का वॉटर लेवल बढ़िया रहेगा।

ड्राई फ्रू्ट्स

व्रत के एक दिन पहले एक मुट्ठी नट्स को पानी में भिगोकर खाएं। क्योंकि मेवा खाने से शरीर में भरपूर ताकत रहती है। जिससे आप व्रत वाले दिन थकेंगी नहीं।

दही

दही खाने से पेट ठंडा रहता है। व्रत के एक दिन पहले दही का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पेट की समस्याओं में आराम मिलेगा।

सेवई

आप व्रत के एक दिन पहले सेवई भी खा सकती हैं। इससे आपको भूख कम लगती है और आपका पेट भरा-भरा रहता है।

Created On :   5 Sept 2024 8:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story