हरतालिका तीज 2024: तीज पूजन के समापन से पहले भगवान को लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान

तीज पूजन के समापन से पहले भगवान को लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
  • तीज का त्योहार आने वाला है
  • पूजा के समापन से पहले किसका भोग लगा सकते हैं?
  • इन मिठाइयों का लगा सकते हैं भोग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। तीज का त्योहार आने वाला है। ये त्योहार हर विवाहित महिला के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल ये व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा। हरतालिका तीज का त्योहार पति और पत्नी के रिश्ते को और मजबूत करता है। इस दिन महिलाएं व्रत रख कर महिलाएं महादेव और माता गौरी की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। साथ ही इस पूजा में कई तरह के भोग लगाए जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि पूजा का समापन करने से पहले हमें क्या करना चाहिए? भगवान शिव को किसका भोग लगा सकते हैं?

मालपुआ

ऐसा माना जाता है कि बाबा शिव को मिठाइयां बहुत पसंद हैं। इसलिए आप घर पर मालपुआ बनाकर बाबा शिव और माता गौरी को भोग लगा सकती हैं। जिसके बाद इसे प्रसाद की तरह बांट सकती हैं।

गुजिया

वैसे तो होली में गुजिया बनती हैं। लेकिन आप अगर चाहें तो हरतालिका तीज के दिन भी गुजिया को घर पर बनाकर इसका भोग लगा सकती हैं। गुजिया के प्रसाद से भगवान के साथ-साथ बच्चे भी बहुत खुश हो जाएंगे।

नारियल के लड्डू

आप तीज के दिन नारियल के लड्डू बनाकर भी उसका भोग लगा सकते हैं। नारियल के लड्डू बनाना जितना आसान है उतने ही वो स्वादिष्ट होते हैं। साथ ही आप नारियल के लड्डू में मावा भी मिला सकते हैं। इससे आपके लड्डू और स्वादिष्ट हो जाएंगे।

मिल्क केक

मिल्क केक बनाना भी बहुत आसान होता है। साथ ही आप इसको स्टोर करके रख सकते हैं। आप इसको दिन में बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं। बता दें, मिल्क केक फलाहारी होता है तो आप इसको खा कर अपना व्रत भी खोल सकती हैं।

बर्फी

मावा की बर्फी भी बनाकर भोग लगा सकती हैं। मावा की बर्फी खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। इसका भोग लगाने से भोले बाबा और माता गौरी दोनों ही बहुत प्रसन्न हो जाएंगे।

Created On :   3 Sept 2024 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story