Balochistan Train Hijack: हाईजैक की हुई ट्रेन में केवल सेना के जवानों पर कर रहे थे हमला, रेस्क्यू हुए लोगों ने बताया आंखों देखा हाल

हाईजैक की हुई ट्रेन में केवल सेना के जवानों पर कर रहे थे हमला, रेस्क्यू हुए लोगों ने बताया आंखों देखा हाल
  • बलूच आर्मी ने की पाकिस्तानी ट्रेन हाईजैक
  • आईडी देखकर सेना के जवानों को मारी गोली
  • रेस्क्यू हुए लोगों ने बताया हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिब्रेशन आर्मी ने 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक कर ली थी, जिसमें करीब 200 यात्रियों को बंधक बनाया गया है। इस घटना को अब 24 घंटे होने वाले हैं लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा बल बंधकों को छुड़ा नहीं पाई है। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, अब तक सिर्फ 155 बंधक ही वापस आए पाए हैं और इस रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 27 लड़ाके भी मारे गए हैं। बलूच आर्मी की कैद से रिहा हुए लोगों ने हाईजैकर्स की क्रूरता बताई है।

लोगों ने क्या बताया?

एक ने बताया है कि हाईजैकर्स ने ट्रेन में सवार लोगों की आईडी चेक की थी और जो भी यात्री पंजाबी मूल के थे उन पर वो हमला कर रहे थे। उसने आगे बताया कि, सबसे पहले लड़ाकों ने आईडी चेक की क्योंकि वो जानना चाहते थे कि कौन बलूचिस्तान का है और कौन दूसरे राज्य का है। दूसरे यात्री ने कहा कि, वो लोग आए और आईडी चेक की, इसके अलावा उन्होंने सर्विस कार्ड भी चेक किया था। मेरे सामने ही उन्होंने दो सैनिकों को गोली मार दी और बाकी के चार को लेकर चले गए थे क्योंकि वो लोग पंजाब राज्य के थे।

पंजाब के लोगों को किया टारगेट

बता दें, बलूच आर्मी ने पहले भी पंजाब मूल के लोगों को उनकी हत्या की है। कई बार तो बसों को रोक-रोककर पंजाबियों को गोली मारी है। क्योंकि पाकिस्तान में पंजाब मूल के लोग ही टॉप पर रहते हैं। राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, न्यायपालिका के साथ हर क्षेत्र में पंजाब के लोगों का दबदबा है। जिस वजह से ही बलूच आर्मी पंजाबियों के खिलाफ नफरत है।

Created On :   12 March 2025 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story