प्रतिबंध -वार्ता: अमेरिका और ईरान के बीच आज रोम में परमाणु वार्ता, नए दौर की शुरूआत

- यूएस और ईरान के बीच वार्ता का दौरा
- दोनों देशों के बीच डील पर बातचीत का यह दूसरा चरण
- आज की वार्ता काफी मायने रखती है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की राजधानी रोम में अमेरिका और ईरान के बीच आज न्यूक्लियर डील पर बातचीत शुरू हो गई है। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची शामिल हैं। दोनों देशों के बीच डील पर बातचीत का यह दूसरा चरण है। इस वार्ता को एक नए दौर की शुरूआत के तौर पर देखा जा रहा है। न्यूज ऑन एअर से मिली जानकारी के अनुसार ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर दशकों से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए यूएस और ईरान के बीच वार्ता का दौरा जारी है। आज का वार्ता काफी मायने रखती है।
आपको बता दें यूएस और ईरान आज रोम में परमाणु वार्ता का एक नया दौर हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची और अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ओमान के मध्यस्थों के जरिए से अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत हुई। इससे पहले, पिछले सप्ताह मस्कत में पहले दौर की वार्ता क्रिएटिव रही थी। आपको बता दें इसी बीच कूटनीतिक प्रयास विफल होने पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका चाहता है कि ईरान अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम का प्रोडक्शन बंद कर दे। अमेरिका का कहना है कि ईरान के निकले यूरेनियम से एटम बम बनाया जा सकता है। यूएस ने ईरान पर कई बैन लगाने की बात कही। हालांकि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से शांतिपूर्ण बताया। ईरान ने प्रतिबंधों को हटाने के बदले में बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की है।
इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अराकची ने बीते दिन गुरुवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की। इस दौरान अराकची ने कहा कि अमेरिका पर भरोसा नहीं है, लेकिन फिर भी बातचीत करेंगे। आपको बता दें अमेरिका और ईरान के बीच 12 अप्रैल को दोनों देशों के ओमान में बीच पहली वार्ता हुई थी। इसकी मध्यस्थता ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने की थी। यह दोनों देशों में एक दशक के बाद न्यूक्लियर डील पर होने वाली पहली आधिकारिक वार्ता थी।
Created On :   19 April 2025 8:05 PM IST